कंप्यूटर के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं?

Keyboard mein kitne button hote Hain: कंप्‍यूटर या लैपटॉप पर काम करने वाले लोगों के जहन में हमेशा ये सवाल आता रहता है कि आखिर कंप्यूटर के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं। उनको कितने भागों में बांटा जाता है। साथ ही क्‍या हर कीबोर्ड में एक समान बटन होते हैं।

अगर आपके जहन में भी कीबोर्ड से जुड़े ये सवाल आ रहे हैं। तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको कीबोर्ड से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे। साथ ही कीबोर्ड से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य भी साझा करेंगे।

कीबोर्ड क्‍या होता है?

कंप्यूटर के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं इसके बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार संक्षेप में कीबोर्ड के बारे में जानकारी दे दें। तो हम आपको बता दें कि कंप्‍यूटर में कीबोर्ड एक इनुपट डिवाइस होता है। जिसके अंदर बहुत सारी बटन लगी होती हैं।

यह वायर (Wire) वाला और बिना वायर (Wireless) वाला होता है। कंप्‍यूटर के अंदर जो भी निर्देश दिए जाते हैं वो कीबोर्ड की मदद से ही दिए जाते हैं। कीबोर्ड की तरह ही माउस भी होता है। जिसके अंदर 3 बटन दिए होते हैं।

कंप्यूटर के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं

कंप्यूटर के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं?

आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि कंप्यूटर के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं। इसका वैसे तो कोई स्‍पष्‍ट जवाब नहीं है। लेकिन आमतौर पर कीबोर्ड के अंदर 104 बटन दिए होते हैं। जिन्हें 5 भागों में विभाजित किया गया होता है।

हालांकि, की बोर्ड में बटनों की संख्‍या उसके आकार पर निर्भर करती है। इसलिए आकार के हिसाब से यह 84 लेकर 115 तक जा सकती है। जो कि अलग अलग कामों के लिए होती है।

कंप्‍यूटर की बटनों को कितने भागों में बांटा गया है?

अल्‍फान्‍यूमेरिक बटन (Alphanumeric Button): यह ऐसे बटन होते हैं जो कि सभी कीबोर्ड के अंदर पाए जाते हैं। इसके अंदर A से लेकर Z तक अक्षर दिए होते हैं। इसके अलावा ऊपर की तरफ 0 से लेकर 9 तक बटन दिए होते हैं। इसके अलावा कुछ सिम्‍बल (Simbol) जैसे कि @#<?”:}{ आदि भी दिए गए होते हैं।

इसके अंदर भी कुछ स्‍पेशल बटन भी होते हैं। जिन्‍हें हम लोग Tab, Space, Enter, Caps, Shift आदि दिए होते हैं। इन सभी बटनों का अलग अलग काम होता है। कुछ बटन ऐसे भी होते हैं। जो दो तरह से काम करते हैं।

नियंत्रण बटन (Control Buttton): नियंत्रण बटन भी हर कीबोर्ड के अंदर दिए गए होते हैं। इनके अंदर Space Bar, Caps lock, Back Space, Shift key, Ctrl key, Tab key, Windows key, Enter key दी गई होती है। इनका काम हमें तब पड़ता है जब हम किसी काम को जल्‍दी यानि Short cut Key की मदद से करना चाहते हों। अन्‍यथा इनका काम कम ही पड़ता है।

फंक्‍शन बटन (Function key): कीबोर्ड के अंदर ये बटनें सबसे ऊपर होती हैं। इन्हें हम F1 से लेकर F9 की के नाम से जानते हैं। हालांकि, कुछ कीबोर्ड में ये बटनें F1 से लेकर F19 तक दी गई होती हैं। जो कि कुछ खास प्रयोग के लिए ही दी गई होती हैं। आम लोगों के कीबोर्ड में ये नहीं होती हैं।

हालांकि, Function Key की खास बात ये है कि इनका प्रयोग आम आदमी बेहद ही कम करता है। क्‍योंकि इनका प्रयोग आम दिन चर्या की बजाय केवल कुछ खास तरह की एप्‍लीकेशन में किया जाता है। जो कि हर आदमी प्रयोग नहीं करता है।

नेविगेशन बटन (Navigation Button): ये बटनें भी सभी कीबोर्ड के अंदर दी गई होती है। इनकी मदद से हम किसी भी वेबसाइट या पेज को ऊपर नीचे दाएं बाएं कर सकते हैं। इसमें Delete, Home, End, Insert, Page Up. Page Down दी गई होती हैं। जिनमें नाम से मुताबिक सबका अलग अलग काम होता है। साथ ही इसमें चिन्‍ह भी बनाए गए होते हैं।

न्‍यूमेरिक बटन (Numeric Button): कीबोर्ड के अंदर ये ऐसे बटन होते हैं। जो‍ कि जरूरी नहीं होता कि हर कीबोर्ड में हों। इनके अंदर 1 से 9 तक बटन होती हैं। साथ ही /*-+ और Enter, Delete बटन दिया होता है। जिनमें सभी बटनों का अलग अलग काम होता है। इनकी कुल संख्‍या 17 होती है। जिन कीबोर्ड के अंदर ये बटनें दी गई होती हैं। उन्‍हें हम लोग Full Size Keyboard के नाम से जानते हैं।

कीबोर्ड के प्रमुख प्रकार

आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि कीबोर्ड कुल कितने प्रकार के होते हैं। जो कि इनकी जरूरत और काम के आधार पर बनाए गए होते हैं। हालांकि, इन सभी का काम एक ही होता है।

  • Normal Keyboard
  • Wireless Keyboard
  • Ergonomic Keyboard
  • Multimedia Keyboard
  • Mechanical Keyboard
  • Virtual keyboard
  • USB keyboard
  • Gaming Keyboard
  • Chiclet Keyboard
  • Membrane Keyboard
  • Thumb Keyboard
  • Flexible Keyboard
  • Backlit Keyboard
  • Magic Keyboard
  • Bluetooth Keyboard
  • Chorded Keyboard

कीबोर्ड ABCD में क्‍यों नहीं होता है?

अगर आप लंबे समय से कीबोर्ड का प्रयोग करते हैं तो आपके जहन में भी ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर कीाबोर्ड में जो बटनें होती हैं वो एक सीध में क्‍यों नहीं लिखी होती है। इसका जवाब है कि शुरूआत में कंप्‍यूटर की सभी बटनें एक सीध में यानि ABCD की तरह ही होती थी।

लेकिन इससे बटनों के टूटने का खतरा रहता था। इसलिए आगे चलकर इसे QWERTY के आकार में लिखा जाने लगा। जिसके बाद से लगातार इस तरह के आकार में ही बटनें आने लगी और आज के समय में हर कीबोर्ड में एक ही तरह की बटनें आती हैं। यही वजह है कि बिना टाइपिंग जाने कोई भी इंसान कीबोर्ड से टाइप नहीं कर सकता है।

कीबोर्ड से हिन्‍दी कैसे लिखते हैं?

आपने हिन्‍दी टाइपिंग का नाम अवश्‍य सुना होगा। ऐसे में यदि आप सोच रहे हैं कि शायद हिन्‍दी टाइपिंग के लिए अगल से कीबोर्ड आता होगा, तो हम आपको बता दें कि हिन्‍दी टाइपिंग भी इसी कीबोर्ड की मदद से की जाती है।

बस फर्क ये होता है कि वहां आप किसी भी इंग्लिश बटन को दबाएंगे तो स्‍क्रीन पर हिन्दी में लिखा आएगा। इसीलिए कहा जाता है कि हिन्‍दी टाइपिंग बेहद कम लोगों को आती है। क्‍योंकि इसका अभ्‍यास काफी लंबे समय तक करना होता है।

कीबोर्ड से जुड़े 5 रोचक तथ्‍य

  • दुनिया में सबसे पहली बार कंप्‍यूटर कीबोर्ड का आविष्‍कार साल 1968 में किया गया था। इसके बाद से लगातार इसमें केवल बदलाव किए गए हैं।
  • किसी टाइपिंग करने वाले इंसान की अंगुलियां लगभग हर रोज 20 किलोमीटर की यात्रा के बराबर चल लेती हैं।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि आप कीबोर्ड की मात्र एक लाइन से Typewriter लिख सकते हैं। जो कि एक लाइन से लिखा जाने वाला सबसे लंबा शब्‍द है।
  • क्‍या आप जानते हैं कि कीबोर्ड की फुल फार्म ‘Keys Electronic Yet Board Operating A to Z response Directly’ होती है।
  • कीबोर्ड का भाई यानि माउस पहली बार लकड़ी का बनाया गया था। जिसे साल 1964 में doug engelbart ने बनाया था।

https://youtu.be/OuquLEqSsHg

FAQ

कंप्यूटर के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं?

कीबोर्ड में आमतौर पर 104 बटनें होती है। लेकिन आकार और उपयोग के आधार पर इनकी संख्‍या 84 से लेकर 115 तक जा सकती है।

कीबोर्ड की बटनों को कितने भागों में बांटा गया है?

कीबोर्ड की बटनों को कुल 5 भागों में बांटा गया है। जो कि उसके काम के आधार पर उसे अलग करने का काम करती हैं।

कीबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं?

मुख्‍यत: की बोर्ड दो प्रकार के होते हैं। पहला Wired Wireless Keyboard। हालांकि, इनमें तीसरा कंप्‍यूटर स्‍क्रीन पर आने वाला Virtual Keyboard होता है। जिसे हम छू नहीं सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि कंप्यूटर के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं। साथ ही उन्‍हें कितने भागों में बांटा गया है। इसे जानने के बाद आप समझ गए होंगे कि कीबोर्ड भले ही एक कंप्‍यूटर का एक छोटा आकार होता है। लेकिन उसका सबसे ज्‍यादा महत्‍व होता है। यदि आपका की बोर्ड से जुड़ा कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment