मुंबई में काम चाहिए तो ऐसे मिलेगा Contect Number

Mumbai me kaam chahiye: मुंबई हमारे देश की आर्थिक राजधानी है। ऐेसे में हर साल यहां पर हजारों लोग काम की तलाश में दूसरे राज्‍यों से आते हैं और काम ना मिलने से निराश भी होते हैं। इसलिए मुम्‍बई के अंदर जब भी आप काम की तलाश करने जाएं तो आपको पता होना चाहिए कि आखिर मुम्‍बई के अंदर कैसे काम मिलता है। ताकि आपको निराश ना होना पड़े।

इसलिए यदि आपको भी मुंबई में काम चाहिए तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको मुम्‍बई के अंदर काम पाने के अनेकों तरीके बताएंगे। जिनकी मदद से आप मुम्‍बई के अंदर आसानी से काम पा सकते हैं। साथ ही पैसा कमा सकते हैं।

Contents show

मुम्‍बई में काम करने के फायदे?

  • क्‍योंकि मुम्‍बई हमारे देश की आर्थिक राजधानी (Economic Capital) है। इसलिए वहां आपको काम मिलने की संभावना काफी ज्‍यादा होती है।
  • क्‍योंकि मुंबई के अंदर हर तरह के काम की संभावना रहती है। इसलिए आप जो काम चाहें वो कर सकते हैं।
  • क्‍योंकि मुम्‍बई के अंदर आपको अच्‍छी सैलरी मिलती है। इसलिए वहां काम करना फायदे का सौदा है।
  • क्‍योंकि मुंबई एक 24 घंटे खुला रहने वाला शहर है। इसलिए वहां आपको रात की ड्यूटी भी आसानी से मिल सकती है।
  • क्‍योंकि मुंबई एक बहुत ही विकसित शहर है। इसलिए वहां आपको काफी बड़ा ऐसा क्षेत्र है, जिसके अंदर काम मिलने की संभावना बनी रहती है।

मुंबई में काम चाहिए?

आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि यदि आपको मुंबई में काम चाहिए तो क्‍या करना होगा। वहां पर काम पाने के कौन से तरीके हैं। जिनकी मदद से आप आसानी से काम पा सकते हैं। साथ ही काम तलाश्‍ने का सही तरीका क्‍या होगा।

You Tube की मदद से जानकारी जुटाएं

मुंबई में काम चाहिए में यदि आप सोच रहे हैं कि यूट्यूब (You Tube) की मदद से भला कैसे काम मिल सकता है। तो हम आपको बता दें यदि आप यूट्यूब पर जाकर काम की तलाश करेंगे तो काफी सारी ऐसी वीडियो मिल जाएंगी। जहां आपको काम मिलने के तरीके या काम देने वाले लोग ही मिल जाएंगे।

आपका सबसे पहला काम ये होगा कि आप उनकी वीडियो देखिए और वो जो भी तरीका या मोबाइल नंबर बताते हैं तो आप उस तरीके से आसानी से काम पा सकते हैं। यह तरीका एकदम आसान और फ्री है। लेकिन इसमें ध्‍यान इस बात का रखिए कि आप किसी को काम की एवज में पैसे मत दीजिए। ताकि आप ठगी से बचे रहें।

फेसबुक की मदद से काम की तलाश करें

मुंबई में काम की तलाश कर रहे लोगों की मदद फेसबुक भी काफी आराम से कर सकता है। आज के समय में जिन लोगों को मुंबई में काम चाहिए उनकी मदद के लिए फेसबुक पर कई सारे पेज और ग्रुप (Facebook Group) आद‍ि बने हुए हैं। आप वहाँ पर जाएंगे तो जिन भी लोगों को मुंबई में काम करने वाले की जरूरत है, वहां वो लगातार पोस्‍ट करते रहते हैं।

आप उस पोस्‍ट की मदद से उनसे संपर्क कीजिए और आप यदि उस काम को कर सकते हैं तो उनसे मिलिए और काम की बात कीजिए। यदि आपको लगता है कि वहां पर सैलरी और टाइमिंग सही है तो आप वहां काम करना शुरू कर दीजिए। इसके साथ साथ आप दूसरे काम भी तलाश करते रहिए।

वेबसाइट की मदद से काम की तलाश करें

आज के समय में इंटरनेट पर काफी सारी वेबसाइट मौजूद हैं जो कि जिन लोगों को मुंबई में काम चाहिए उनकी मदद करती हैं। उसके अंदर आपको सबसे पहले अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद वहां जाकर आप देख सकते हैं कि किन किन लोगों ने काम पोस्‍ट किया हुआ है।

इन वेबसाइट की खास बात ये है कि यहां किसी तरह का कमीशन नहीं लिया जाता है। इसलिए जैसे ही आपको लगता है कि आज फलां आदमी ने काम पोस्‍ट किया है आप उससे संपर्क कीजिए और यदि सबकुछ सही रहता है तो काम करना शुरू कर दीजिए। जिसके बाद आपको सैलरी मिलनी शुरू हो जाएगी। बस ध्‍यान इस बात का रखिए कि यहां पर हर रोज नई पोस्‍ट आती रहती हैं। इसलिए आप हर दिन जानकारी देखते रहें। ताकि काम से जुड़ी कोई भी जानकारी आपसे छूट ना जाए।

प्रमुख वेबसाइट

  • Naukri.com
  • Indeeed
  • Monster Jobs
  • Fresh World
  • Linkedin India
  • work India com
  • Quikr
  • com

ऐप की मदद से काम की तलाश करें

आज के समय में प्‍ले स्‍टोर पर काफी सारे ऐप ऐसे मौजूद हैं जो कि जिन लोगों को मुंबई में काम चाहिए उनकी मदद करने का काम करते हैं। खास बात ये है‍ कि ये ऐप पूरी तरह से फ्री हैं। आपको केवल इन्‍हें प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड करना होगा और मुंबई शहर भरकर काम की तलाश शुरू कर देनी होगी।

इसके बाद जिन जिन लोगों को मुंबई में काम के लिए आदमी च‍ाहिए वो यहां पर दिख जाएंगे। आप उनसे बात कीजिए और यदि आपको उनका काम पसंद आता है तो आप आगे शुरू कर दीजिए। बस ध्‍यान इस बात का रखिए कि आप शुरू में किसी को भी पैसे ना दीजिए। क्‍योंकि काफी सारे लोग काम की एवज में पैसों की भी मांग करते हैं।

प्रमुख एप्‍लीकेशन

  • Apna Job Search
  • Indeed
  • Job Hai
  • com
  • Work india
  • com
  • Post Jobs
  • Linkedin
  • Quikr
  • com

खुद से जाकर काम की तलाश करें

यदि आप डिजिटल चीजों के बारे में नहीं जानते हैं तो आप खुद के स्‍तर पर भी काम की तलाश कर सकते हैं। इसमें आपको करना ये होगा कि आप मुंबई में जिस जगह पर रहते हैं वहाँ पर सुबह 11 बजे एक लाइन से जितनी भी दुकान या शौरूम हैं आप सभी पर पूछते चले जाइए।

संभव है कि ये काम आपको थोड़ा कठिन लगे। लेकिन मुंबई में काम चाहिए तो घर से निकलना ही पड़ेगा। इसलिए बिना किसी शर्म के आप काम की बात करते चले जाइए। इसके बाद आपको जहां भी काम मिल जाए वहीं पर आगे की बातचीत करके काम शुरू कर दीजिए। इसमें खास बात ये है कि आपके साथ धोखा भी नहीं होगा। क्‍योंकि आप डायरेक्‍ट मालिक के साथ बात कर रहे होंगे।

जान पहचान के लोगों की मदद से काम की तलाश करें

मुंबई में काम पाने का दूसरा तरीका ये है कि आपके जान पहचान के जो भी लोग हैं उनकी मदद लीजिए। क्‍योंकि हर किसी के कुछ ना कुछ लोग तो जरूर जान पहचान के होते हैं। आपका काम ये होगा कि आप उन लोगों को फोन करके बताइए कि उनकी नजर में कहीं पर काम हो तो आपको सूचना दे दें।

यदि आपके पास उनका नंबर नहीं है तो आप उनके घर पर चले जाइए। इससे जैसे ही उनको कहीं काम के बारे में पता चलेगा तो वो आपको अवश्‍य सूचना दे देंगे। क्‍योंकि हर किसी के कुछ ना कुछ जानकार लोग अवश्‍य होते हैं। इसलिए अपने जान पहचान के लोगों को अवश्‍य सूचित कर दीजिए।

अखबारों में विज्ञापन देखते रहें

इसके अलावा यदि आपको मुंबई में काम चाहिए तो आप नियमित तौर पर जाकर चाय या अन्‍य दुकानों में अखबार भी पढ़ सकते हैं। यदि आप चाहें तो फोन में भी अखबार पढ़ सकते हैं। क्‍योंकि कई बार अखबारों में काम से जुड़े विज्ञापन आते रहते हैं। आप उन्‍हें देखेंगे तो वहां पर सारी जानकारी दी गई होगी। जिसमें पता और मोबाइल नंबर भी दिया गया होगा।

आप इस जानकारी के बाद उस पते पर संपर्क कर सकते हैं। ता‍कि आपको आगे काम मिल सके। हालांकि, हम आपको यहां पर एक और बात बता दें कि अखबारों में केवल कभी भी काम से जुड़े विज्ञापन आते हैं। इसलिए यहां से ज्‍यादा उम्‍मीद ना रखें।

सड़क पर लगे पर्चो की मदद से काम की तलाश करें

यदि आपको किसी भी तरीके से काम नहीं मिलता है तो आप सड़क पर चलते समय अगल बगल ध्‍यान दीजिए। क्‍योंकि आपने देखा होगा कि सड़क पर दीवारों और खंभों में कई बार पोस्‍टर चिपका दिए जाते हैं। जिनमें लिखा होता है कि फलां कंपनी में लड़के चाहिए। रहना खाना फ्री और इतनी सैलरी।

आपको यदि कोई भी ऐसा पर्चा दिखाई देता है तो आप तुरंत वहां पर संपर्क कीजिए और काम की सारी बात कीजिए। बस ध्‍यान रखिए कि यदि काम दिलवाने से पहले पैसे मांगे जाते हैं तो सचेत हों जाएं। क्‍योंकि इस तरह से काफी सारे लोग बेरोजगार युवाओं के साथ ठगी करने का काम भी करते हैं।

मुंबई में कितने दिन में काम मिल जाता है?

यदि अब आपको समझ आ गया है कि मुंबई में काम चाहिए तो क्‍या क्‍या तरीके अपनाने होंगे तो आप सोच रहे होंगे कि मुंबई के अंदर कितने दिन के अंदर काम मिल सकता है। तो हम आपको बता दें कि इसका कोई तय समय नहीं है। क्‍योंकि काम मिलना काफी सारी चीजों पर निर्भर करता है।

लेकिन यदि आप सही तरीके से और वाकई काम करने की नजर से काम की तलाश करते हैं तो आपको 1 महीने के अंदर ही काम मिल सकता है। जो कि मुंबई जैसे शहर में बेहद आम बात है। इसलिए आप बिना चिंता किए केवल काम की तलाश करने में ध्‍यान लगाइए और काम मिलते ही काम करने में जुट जाइए।

शुरूआत में कितनी सैलरी मिलती है?

आपने मुंबई के अंदर काम करने वाले लोगों के मुंह से कई बार सुना होगा कि उनकी सैलरी तो 50 हजार, 70 हजार या 80 हजार महीना है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आपको भी इतनी सैलरी मिलेगी। तो हम आपको बता दें कि ऐसी उम्‍मीद कतई ना रखें। क्‍योंकि हर इंसान सच नहीं बोलता है।

शुरूआत में आपको 20 से 30 हजार की सैलरी ही मिलेगी। उसमें आपको रहना खाना सब देखना होगा। इसके बाद आपके अनुभव और काम करने के तरीके के हिसाब से सैलरी बढ़ती जाएगी। जो कि आगे चलकर 1 लाख तक जा सकती है। लेकिन शुरूआत में आप किसी के बहकावे में ना आएं।

मुंबई में काम पाने से जुड़ी सावधानी

  • कभी भी काम मिलने से पहले आप किसी भी इंसान को पैसे ना दीजिए। भले ही आगे वो उसे वापिस करने की बात कह रहा हो।
  • यदि आप लड़की हैं तो कभी भी अनजान या सूनसान जगह पर काम की बातचीत ना करने जाएं। संभव है कि आपके साथ कुछ गलत हो जाए।
  • हमेशा काम तलाश्‍ने के जितने भी तरीके आपकी नजर में हों हर तरीके का प्रयोग कीजिए। ताकि आपको जल्‍दी से जल्‍दी काम मिल सके।
  • काम तलाश्‍ने के दौरान आप अपने अंदर धैर्य रखिए। क्‍योंकि काम मिलने में कई बार लंबा समय भी लग जाता है।
  • यदि आपको काम की सख्‍त जरूरत है तो आपको शुरू में कैसा भी काम मिल जाए उसे करने से मना मत कीजिए।
  • शुरूआत में जरूरी नहीं है‍ कि आपको ज्‍यादा सैलरी मिले। इ‍सलिए आप कम सैलरी में यदि काम मिले तो उसे जरूर कीजिए।
  • यदि आपके पास पहले से कोई काम का अनुभव है तो आप हमेशा उसी क्षेत्र में काम पाने की कोशिश कीजिए। इससे आपको ज्‍यादा फायदा होगा।

FAQ

मुंबई में काम कैसे मिलेगा?

मुंबई शहर में आप ऑनलाइन, ऐप्‍लीकेशन और जान पहचान की मदद से आसानी से काम ढूंढ सकते हैं। ये बिल्‍कुल आसान है।

मुंबई में किस तरह का काम मिलता है?

मुंबई शहर में आपको हर तरह का काम आसानी से मिल सकता है। बस आपको पता हो कि उस काम को कहां पर किया जाता है।

मुंबई में कितनी सैलरी मिलती है?

मुंबई में काम करने पर आपको सैलरी इस आधार पर दी जाती है कि आप किस तरह का काम कर रहे हैं और कितने घंटे कर रहे हैं। आमतौर पर ये 20 से 30 हजार तक होती है।

मुंबई में कितने दिन में काम मिल सकता है?

एक काम करने वाला आदमी मुंबई शहर के अंदर एक महीने में आराम से काम तलाश सकता है। बस उसे काम करने की आदत हो।

मुंबई में रहने का कितना खर्चा होता है?

मुंबई शहर में रहने का काफी ज्‍यादा खर्चा होता है। लेकिन यदि आप मुंबई से थोड़ा बाहर जाकर रहेंगे तो आपका गुजारा 10 से 15 हजार में आसानी से हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि मुंबई में काम चाहिए तो आपको क्‍या करना होगा। साथ ही वो कौन से तरीके हैं जिनकी मदद से आप बेहद ही आसानी से काम की तलाश कर सकते हैं। इसके अलावा काम पाने में कुछ सावधानी भी रखनी होती है, वरना काम भी नहीं मिलता और ठगी भी हो जाती है। इसलिए उम्‍मीद करते हैं कि अब आप पूरी सावधानी के साथ मुंबई जैसे शहर में भी आसानी से काम की तलाश कर सकते हैं।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment