1 Tola kitna Hota hai | 1 तोला सोना कितने ग्राम का होता है?

1 Tola kitna Hota hai: वैसे सोना (GOLD) खरीदना हर किसी के लिए एक सपने के जैसा होता है। इसलिए हम में से ज्‍यादातर लोग जीवन में गिनी चुनी बार ही सोना खरीदने जाते हैं। लेकिन यदि आपने कभी सोना खरीदा हो या उससे जुड़ी खबरें देखी हों तो आपने एक बात जरूर नोट की होगी कि सोने का भाव ग्राम या किलोग्राम की बजाय ‘तोले’ के हिसाब से बताया जाता है।

ऐसे में यदि आपको तोले का भाव समझ नहीं आता है तो आज आप हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको 1 Tola kitna Hota hai इससे जुड़ी पूरी जानकारी देंगे।

‘तोला’ किसे कहते हैं?

1 Tola kitna Hota hai इससे जुड़ी आपको जानकारी दें उससे पहले आइए एक बार हम आपको बताते हैं कि तोला किसे कहते हैं। तो हम आपको बता दें कि जैसे हम पानी को लीटर में मापते हैं, दूरी को किलोमीटर में और दूसरी चीजों को किलोग्राम, क्‍विंटल आदि में मापते हैं।

उसी तरह से सोने को हमेशा ‘तोले’ में मापा जाता है। हालांकि, यदि आप सुनार से पूछेंगे कि मेरा ये सोना कितने ग्राम का है तो वह आपको इसकी जानकारी अवश्‍य दे देगा। लेकिन बोलचाल की भाषा में अपको हमेशा यही सुनने को मिलेगा कि मेरी ये ज्‍वैलरी इतने तोले की है।

1 Tola kitna Hota hai

तोले की शुरूआत कैसे हुई?

आपके जहन में हो सकता है कि तोले का चलन कैसे शुरू हुआ ये सवाल आ रहा हो। क्‍योंकि आज के समय में तो हर चीज ग्राम में ही मापी जाती है। तो हम आपको बता दें कि पुराने समय में आज की तरह डिजिटल तराजू नहीं होते थे। इसलिए उस समय सोने का वजन एक रूपए के सिक्‍के के हिसाब से किया जाता है। ठीक उसी तरह जैसे आपने कई दुकानों पर वजन करने के लिए 500 ग्राम, 1 किलो और दो किलो के पत्‍थर देखे होंगे।

हालांकि, यदि हम आज की बात करें तो आज पुराना एक रूपए का सिक्‍का भी चलन से बाहर हो गया है और सोने का वजन करने का तरीका भी बदल गया है। क्‍योंकि सोने की कीमत आज इतनी ज्‍यादा हो गई है कि यदि कोई सिक्‍के से वजन करता भी है, तो समझिए कि वो अपनी दुकानदारी पर खुद ही लात मार रहा है।

1 Tola kitna Hota hai?

आइए अब हम मूल सवाल पर आते हैं। यानि कि 1 Tola kitna Hota hai तो हम आपको बता दें एक तोला सोना पुराने समय में 12 ग्राम का होता था। क्‍योंकि पहले एक रूपए का सिक्‍का पूरे 12 ग्राम का होता था। लेकिन बदलते समय के साथ इसमें भी बदलाव आ गया।

यदि आज आप किसी के मुंह से एक तोला सुनते हैं तो उसके अंदर कुल 11.66 ग्राम ही होते हैं। यानि एक तोले सोने में केवल 11.66 ग्राम होता है। इसका वजन करने के लिए आज आधुनिक तराजू आते हैं। जो कि ग्राम के अंदर भी कुछ प्‍वाइंट (Point) में वजन होता है तो उसकी जानकारी बहुत विस्‍तार से दे देते हैं।

सोना मापने के अन्‍य पैमाने

  • 1 तोला- 11.66 ग्राम
  • 1 शेर- 80 तोला
  • 1 किलो- 100 तोला

तोला और ‘भरी’ में क्‍या अंतर होता है?

यदि आप भारत के कई राज्‍यों में आवागमन करते रहते हैं तो आपने देखा होगा कि कई राज्‍यों में सोने का माप भरी के रूप में किया जाता है। ऐसे में हो सकता है कि आपने सोचा हो कि आखिर ‘भरी’ और तोले में क्‍या अंतर होता है। तो हम आपको बता दें कि भरी और तोला एक ही होता है।

यह केवल कुछ जगहों की बोलचाल का फर्क मात्र है। इसलिए जब आपको कोई कहे कि उनकी ये अंगुठी या नथ एक भरी की है। तो आप तभी समझ जाना कि ये एक तोले के बराबर होगी।

शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है?

शुद्ध और मिलावटी सोने की चर्चा आपने कई बार सुनी होगी। जिसमें सबसे ज्‍यादा 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट की चर्चा होती है। तो हम आपको बता दें कि शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है। लेकिन यह इतना मुलायम होता है कि यदि हमने इससे कोई जेवर बनवा लिया तो यह पहनते समय की मुड़कर बेकार हो जाएगा।

इसलिए इसे थोड़ा कडा करने के लिए सुनार इसमें कुछ और पदार्थ मिलाते हैं। जिससे यह कैरेट मिलावट के अनुसार ही कम होता है। खास बात ये है कि आपकी मिलावट के हिसाब से ही सोने का रेट भी कम होता जाता है। जैसे कि 24 कैरेट सोने का रेट 60 हजार तोला है तो आपने 18 कैरेट में कोई जेवर बनवाया तो उसका रेट 60 हजार रूपए से कम हो जाएगा।

कैरेट और उनकी शुद्धता

24 कैरेट- 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना।

22 कैरेट- 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना (9 प्रतिशत तांबा, चांदी और जिंक आदि)

20 कैरेट- 84 प्रतिशत शुद्ध सोना (16 प्रतिशत तांबा, चांदी और जिंक आदि)

18 कैरेट- 75 प्रतिशत शुद्ध सोना (25 प्रतिशत तांबा, चांदी और जिंक आदि)

14 कैरेट- 58 प्रतिशत शुद्ध सोना (वर्तमान समय में यह बंद हो गया है)

कितने कैरेट के जेवर सबसे अच्‍छे होते हैं?

सोने के कैरेट जानने के बाद आप समझ गए होंगे कि जेवर भले ही हम लोग सोने का मानते हैं। लेकिन वो एकदम शुद्ध सोने के नहीं बने होते हैं। ऐसे में सवाल आता है कि हमें अपनी जेवर कितने कैरेट की बनवानी चाहिए।

तो इसका जवाब कुछ इस तरह है कि यदि आप उसे पहन कर काम काज करेंगे और खास तौर पर कोई मेहनत का काम, तो आपको चाहिए आप 18 कैरेट की ही बनवाएं। लेकिन यदि आप केवल घर रहते हैं या त्‍यौहार और विवाह आदि पर ही पहनेंगे, तो आप 22 कैरेट तक अपनी इच्‍छानुसार बनवा सकते हैं। क्‍योंकि 22 कैरेट की अगुंठी पहनकर यदि आपने सामान उठा लिया तो वो तुरंत ही मुड़ जाएगी। इसके अलावा यदि आपको ‘डायमंड’ की ज्‍वैलरी बनवानी है तो वो केवल 18 कैरेट में ही मिलती है।

BIS हॉलमार्क क्‍या होता है?

BIS हॉलमार्क एक तरह से शुद्धता का पैमाना होता है। जो कि आपकी ज्‍वैलरी पर लिखा होता है। इससे प्रमाणित होता है आपको जो बताया गया है उसी कैरेट का सोना दिया गया है। क्‍योंकि कई सुनार 18 कैरेट के गहने बनाकर ग्राहक से 22 कैरेट का पैसा वसूल लेते हैं। इसलिए ज्‍वैलरी लेते समय आप देख लें कि उसके ऊपर BIS हॉलमार्क लगा है या नहीं। इसके बारे में इंटरनेट पर आप और ज्यादा जानकारी देख सकते हैं।

FAQ

1 Tola kitna Hota hai?

एक तोले के अंदर 11.66 ग्राम होते हैं। जबकि तोला सोने को मापने की एक प्रक्रिया है।

सोने का वजन तोले में क्‍यों किया जाता है?

पुराने समय में एक तोले का वजन एक रूपए के सिक्‍के के बराबर होता था। लेकिन आज सिक्‍का के हिसाब से सोने का वजन भले बंद हो गया हो। लेकिन ‘तोला’ शब्द का चलन बना हुआ है।

एक भरी में कितने तोला होता है?

भरी और तोला केवल शब्‍दों का अंतर मात्र है। इसलिए एक भरी में भी 11.66 ग्राम सोना ही होता है।

शुद्ध सोाना कितने कैरेट का होता है?

शुद्ध सोना हमेशा 24 कैरेट का होता है। जो कि आपको केवल सोने के बिस्‍कुट या सिक्के में देखने को मिलता है।

ज्‍वैलरी कितने कैरेट की बनवानी चाहिए?

ज्‍वैलरी बनवाने के लिए 18, 20 और 22 कैरेट सोने का प्रयोग होता है। जिसमें 75 प्रतिशत, 84 प्रतिशत और 91 प्रतिशत सोना होता है।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है‍ कि आप समझ गए होंगे कि 1 Tola kitna Hota hai साथ ही एक तोले का चलन कैसे शुरू हुआ था। इसके अलावा सोने में कैरेट का क्‍या मतलब होता है। और हमने समझा कि कैसे सोने की शुद्ध ज्‍वैलरी कोई इंसान नहीं बनवा सकता है। लेकिन हर कोई अपनी ज्‍वैलरी को हमेशा शुद्ध सोने की ही कहता है।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment