आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी कितनी होती है?

Anganbadi karyakarta ki salary: हम सभी के घर के आसपास कोई ना कोई आंगनबाड़ी अवश्‍य होगी। वहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काम करती होंगी और इस इलाके में रहने वाले छोटे बच्‍चे वहां पढ़ने और तमाम अन्य चीजें सीखने आते हैं। ताकि उनका बौध्धिक विकास अच्‍छे से हो सके।

लेकिन यदि आप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी और आंगनबाड़ी में कुल कितने पद होते हैं और उनके क्‍या क्‍या काम होते हैं। इससे जुड़ी पूरी जानकारी देंगे।

आंगनबाड़ी क्‍या होती है?

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी के बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी देते हैं कि आंगनबाड़ी क्‍या होती है। तो हम आपको बता दें आंगनबाड़ी का मकसद 0 से 6 साल के बच्‍चों को बोलना और खेलना कूदना सिखाना होता है।

एक तरह से आज की भाषा में कहें तो आंगनबाड़ी एक तरह का प्‍ले स्‍कूल (Play School) होता है। लेकिन इसमें बच्‍चों के साथ गर्भवती महिलाओं और पोलियो से जुड़ी चीजें भी होती हैं। साथ ही यह देश के हर इलाके में आसानी से देखने को मिल जाती है। यहां काम करने वाली महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नाम से जाना जाता है। जो कि सरकारी नौकरी पर होती हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी

आंगनबाड़ी के अंदर प्रमुख पद

  • आंगनबाड़ी हेल्पर
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
  • आंगनबाड़ी सुपरवाइजर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी कितनी होती है?

आइए अब हम आपको एक एक करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी के अंदर सभी की सैलरी की जानकारी देते हैं। क्‍योंकि आंगनबाड़ी के अंदर केवल महिलाएं ही काम कर सकती हैं। इसलिए इसके अंदर आपको पुरूष देखने को नहीं मिलेंगे।

आंगनबाड़ी हेल्‍पर

जैसा कि नाम से ही स्‍पष्‍ट है कि आंगनबाड़ी हेल्‍पर का काम आंगनबाड़ी के अंदर सहायक का काम करना। इसलिए इसका काम होता है कि यदि गलियों में पोलियों की दवाई पिलानी है तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ पोलियो का डिब्बा उठाकर साथ में चलना। इसके अलावा अन्‍य तमाम जगहों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद करना। हालांकि, कुछ वर्षो के अनुभव के बाद इसे भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदोन्‍नत कर दिया जाता है। जिसके बाद इनकी सैलरी भी बढ़ जाती है।

आंगनबाड़ी हेल्‍पर की सैलरी?

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी में यदि हम आंगनबाड़ी हेल्‍पर की सैलरी की बात करें तो यह हर राज्‍य में अलग अलग दी जाती है। लेकिन यदि हम सामान्‍य सैलरी की बात करें तो किसी भी राज्‍य में आंगनबाड़ी हेल्‍पर की सैलरी 8 से 12 हजार रूपए के बीच में दी जाती है। कम सैलरी की वजह से कई बार आंगनबाड़ी हेल्‍पर अपना वेतन बढ़ाने की मांग भी करती रहती हैं। जिसके बाद कई जगह इनकी सैलरी को बढ़ाया भी गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

यदि हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बात करें तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसी भी आंगनबाड़ी केन्‍द्र में मुखिया की भूमिका में होती है। ऊपर से आने वाले हर आदेश को अपने आंगनबाड़ी केन्‍द्र में पूरी तरह से लागू करना इसकी ही जिम्‍मेदारी होती है। हालांकि, एक आंगनबाड़ी केन्‍द्र में कई बार एक से ज्‍यादा महिलाएं भी काम कर सकती हैं। यह उस गांव या शहर की जनसंख्‍या के आधार पर तय किया जाता है। आमातौर पर महिलाओं और बच्‍चों के पोषण से जुड़ी इन्‍हें अच्‍छी जानकारी होती है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी?

यदि हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी की बात करें तो यह आंगनबाड़ी हेल्‍पर से थोड़ी सी ज्‍यादा होती है। क्‍योंकि यह मुखिया की भूमिका में होती है। हालांकि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी भी हर राज्‍य में अलग अलग दी जाती है। लेकिन यदि हम आम सैलरी की बात करें तो यह 12 से लेकर 18 हजार रूपए तक के बीच में रहती है। कम सैलरी की वजह से ये लोग भी समय समय पर अपनी सैलरी को बढ़ाने की मांग करती रहती हैं। जिसके बाद सरकार ने इनकी सैलरी में भी इजाफा करने का काम किया है।

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की सैलरी?

जैसा कि नाम से ही स्‍पष्‍ट है कि आंगनबाड़ी सुपरवाइजर यानि यह कई आंगनबाड़ी केन्‍द्रों के ऊपर की मुखिया होती है। इसका काम होता है कि अपने अधीन आने वाले सभी आंगनबाड़ी केन्‍द्रों की रिपोर्ट तैयार करके आगे भेजना। ताकि उसका आकलन किया जा सके। इसके बाद आगे से जिस तरह का आदेश आता है उसे लागू करने के लिए अपने अधीन आने वाले सभी आंगनबाड़ी केन्‍द्रों को जानकारी देना। मुख्‍यत: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को किसी तरह का काम नहीं करना होता है। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्‍द्र में कार्यकर्ता होती हैं।

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की सैलरी?

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी में सबसे ज्‍यादा सैलरी आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की होती है। क्‍योंकि सबसे बड़ा पद भी इसी का होता है। इसकी सैलरी भी हर राज्‍य में अलग अलग होती है। लेकिन यदि हम आम सैलरी की बात करें तो यह हर राज्य में 15 हजार रूपए से लेकर 25 हजार रूपए के बीच में दी जाती है। जो कि काफी अच्‍छी मानी जाती है।

FAQ

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी कितनी होती है?

किसी भी आंगनबाड़ी केन्‍द्र में कई पद होते हैं। ऐसे में सैलरी हर किसी के पद के हिसाब से अलग अलग दी जाती है।

आंगनबाड़ी केन्‍द्र में सबसे ज्‍यादा सैलरी किसकी होती है?

आंगनबाड़ी केन्‍द्र में सबसे ज्‍यादा सैलरी आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की सैलरी होती है। क्‍योंकि यह आंगनबाड़ी में सबसे बड़ा पद होता है।

आंगनबाड़ी केन्‍द्र में कौन भर्ती हो सकता है?

आंगनबाड़ी केन्‍द्र में केवल महिलाएं ही भर्ती हो सकती हैं। इसके लिए सामान्‍यत: दसवीं या बारहंवी योग्यता मांगी जाती है।

आंगनबाड़ी केन्‍द्र के फार्म कब कब निकलते हैं?

आंगनबाड़ी केन्‍द्र के लिए फार्म समय समय पर निकलते रहते हैं। इसके लिए रोजगार की सूचना देनी वाली तमाम वेबसाइटों को आप Follow कर सकते हो। वहां इनकी भर्ती से जुड़ी पूरी सूचना आपको आसानी से मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे‍ कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी कितनी होती है। साथ ही आंगनबाड़ी में कितने पद होते हैं। पदों के हिसाब से आपने देखा होगा कि जिसका जितना बड़ा पद होगा। उसे उतनी ही ज्‍यादा सैलरी दी जाती है। लेकिन कम सैलरी होने की वजह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर राज्‍य में समय समय पर आंदोलन करती रहती हैं। इस लेख से जुड़ा यदि आपका कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment