Best 10 एशिया का सबसे बड़ा मॉल कौन सा है?

Asia ka sabse bada Mall: अक्‍सर शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) में जाकर सामान खरीदने वाले लोगों के जहन में बड़े बडे मॉल की जिज्ञासा जानने की बनी रहती है। क्‍योंकि वो हमेशा चाहते हैं कि अगले जिस भी मॉल में जाएं, वो पिछले से बड़ा हो। इसलिए यदि आप जानना चाहते हैं कि एशिया का सबसे बड़ा मॉल कौन सा है तो हमारे इस लेख को अंत तक पढिए।

अपने इस लेख में हम आपको एशिया का सबसे बड़ा मॉल से जुड़ी जानकारी देंगे। जिसमें हम आपको एशिया के टॉप 10 सबसे बड़े मॉल के बारे में बताएंगे। साथ ही इनमें सामान खरीदने पर कितना खर्च होता है, इसकी जानकारी भी साझा करेंगे।

Contents show

मॉल (Mall) क्‍या होता है?

एशिया का सबसे बड़ा मॉल के बारे में हम आपको जानकारी दें उससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि मॉल (Mall) क्‍या होता है। तो हम आपको बता दें कि मॉल उसे कहा जाता है, जहां आपको एक ही छत के नीचे काफी सारे सामान देखने को मिल जाएं।

जैसे कि घर का सामान, बिजली का सामान, बच्‍चों के खेलने का सामान, कपड़े जूते, चप्‍पल आदि। साथ ही आमतौर पर देखा जाता है कि मॉल काफी बड़े आकार का होता है। जिससे वह किसी दुकान या शौरूम से भव्‍य दिखाई देता है। इस‍ीलिए मॉल को सामान खरीदने के लिए सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है।

एशिया का सबसे बड़ा मॉल

मॉल में सामान महंगा क्‍यों होता है?

एशिया का सबसे बड़ा मॉल जानने के पहले आइए एक बात आपको और समझाते हैं कि मॉल के अंदर सामान महंगा क्‍यों होता है। क्‍योंकि कई बार देखा जाता है कि जो सामान आपको बाजार में सस्‍ते दाम पर मिल जाता है, वही सामान मॉल के अंदर आपको दोगुने से भी ज्‍यादा रेट पर मिलता है।

तो इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि मॉल के अंदर बहुत से लोग काम करते हैं, साथ ही उसके लिए एक बड़ा सा भवन लेना पड़ता है। इसके अलावा वहां पर जो एसी (AC) और साफ सफाई का खर्च होता है वो भी ज्‍यादा होता है। यही वजह है कि मॉल के अंदर आम दुकानों से सामान ज्‍यादा महंगा मिलता है। इसकी एक वजह ये भी है कि मॉल के अंदर हमेशा बड़े लोग सामान खरीदने जाते हैं, जिससे उन्‍हें रेट महंगा होने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता है।

एशिया का सबसे बड़ा मॉल?

आइए अब अब हम आपको एशिया का सबसे बड़ा मॉल के बारे में जानकारी देते हैं। यहां हम आपको टॉप 10 मॉल (Top 10 Shopping Mall) के बारे में जानकारी देने का काम करेंगे। आप इनकी मदद से जान सकते हैं एशिया का सबसे बड़ा मॉल कहां कहां पर स्थित हैं। साथ ही उसकी क्‍या खूबियां हैं।

गोल्डन सिोर्सेज शॉपिंग मॉल, चीन

यह मॉल चीन के अंदर बना हुआ है। स्‍थानीय लोग इसे जिन युवान के नाम से जानते हैं। इस मॉल के अंदर आपको तमाम तरह की सुविधाएं देखने को आसानी से मिल जाएंगी। साथ ही यह मॉल कुल 60 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। यह मॉल सोमवार से लेकर गुरूवार तक सुबह 10 बजे से लेकर रात को 9 बजे तक खुलता है।

जबकि शुक्रवार से लेकर रविवार तक सुबह 10 बजे से लेकर रात को 10 बजे तक खुलता है। यह मॉल चीन के अंदर साल 2004 में खुला था, तब से लेकर आजतक इसकी लोकप्रियता हर दिन बढ़ती ही जा रही है। आज यहां पर हर रोज चीन और अन्‍य देशों से रोजाना हजारों लोग सामान खरीदने आते हैं।

सेंट्रलवर्ल्‍ड मॉल, थाईलैंड

यह मॉल भी अपने आप में बेहद खास है। क्‍योंकि यह थाईलैंड का सबसे बड़ा और दुनिया का 11वां सबसे बड़ा मॉल है। इस Centre World Mall के अंदर आपको 500 अलग अलग दुकानें देखने को मिल जाएंगी। साथ ही यहां की खास बात ये है कि यहां आपके हर छोटी से लेकर बड़ी चीज आपको आसानी से देखने को मिलेगी।

इसके अलावा यहां लोकल से लेकर दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड तक की चीजें भी आपको आसानी से मिल जाएंगी। पहले यह मॉल वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर (World Trend Centre) के नाम से जाना जाता था, लेकिन‍ आगे चलकर इसका नाम सेंट्रल वर्ल्ड मॉल रख दिया गया। यहां हर दिन नए साल की पूर्व संध्‍या पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। जो कि रात को 12 बजने वाले होते हैं तो काउंट डाउन शुरू करके नए साल का स्‍वागत करती है।

दुबई मॉल, दुबई

दुबई का यह मॉल दुनिया का 26 वां सबसे बड़ा मॉल है। इसके खुलने का समय बेहद कम है। यह मॉल सोमवार से गुरूवार (Monday to Thursday) तक सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक खुलता है। जबकि शुक्रवार और शनिवार तक सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक खुलता है।

यहाँ आपको एक हजार से अधिक खुदरा दुकानें देखने को मिल जाएंगी। यहां पर आपको स्‍थानीय लोगों के साथ साथ दुनिया के कई देशों से लोग आते हुए देखने को मिल जाएंगे। यह मॉल कुल 59 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। जिसमें आपको घूमने, पार्किंग और अन्‍य तरह की चीजें देखने को‍ मिल जाएंगी।

उतामा शॉपिंग सेंटर, मलेशिया

यह मॉल भी अपने आप में बेहद खास है। इसके अंदर आपको बड़ी सी पार्किंग, बच्‍चों के हॉबी सेंटर, एक सुंदर सा तालाब जिसके ऊपर झूला लगा है। ये झूला लोगों को खूब पसंद आता है। इस मॉल के खुलने का समय सोमवार से लेकर गुरूवार तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक है। जबकि शुक्रवार और शनिवार को सुबह‍ 10 बजे से लेकर रात को 10:30 बजे तक खुलता है।

यह मॉल 1995 में खुला था। तब से लेकर आजतक इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। आज यह मॉल दुनिया का 7वां सबसे बड़ा मॉल है। जो कि लोगों के लिए अपने आप में आकर्षण का केन्‍द्र बना हुआ है। यहां हर दिन हजारों की संख्‍या में लोग सामान खरीदने आते हैं।

SM सिटी नॉर्थ EDS मॉल, फिलीपींस

एशिया का सबसे बड़ा मॉल में फिलीपींस का यह सबसे बड़ा मॉल है। इस मॉल के अंदर आपको एक कृत्रिम नदी और झरना देखने को मिलेगा। साथ ही 10 हजार से ज्‍यादा की पार्किंग की जगह देखने मिलेगी। जिससे यहां आने वाले लोगों को कोई समस्‍या नहीं रहती है।

इसके अलावा इस मॉल के अंदर आपको एक थिएटर और गोलाकार रोशनदान। एक बहुत बड़ा सौर ऊर्जा सयंत्र देखने को मिलेगा। साथ ही यह कुल 54 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस मॉल के खुलने का समय सुबह 10 बजे से लेकर रात को 10 बजे तक खुलता है। साथ ही हर दिन ये मॉल इसी समय से खुलता है।

SM मेगा मॉल, फिलीपींस

एशिया का सबसे बड़ा मॉल में फिलीपींस का यह दूसरा सबसे बड़ा मॉल है। इसके अंदर आपको एक डिजिटल थिएटर देखने को‍ मिल जाएगा। साथ ही इस मॉल के अंदर आप दुनिया के एक से बढ़कर चीजों को खरीद सकते हैं। साथ ही महंगे से महंगा ब्रांड देख सकते हैं।

यह मॉल कुल 51 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है। साथ ही इसके अंदर एक बड़ी सी पार्किंग देखने को मिल जाएगी। यह मॉल लोगों के लिए सुबह 10 बजे खुलता है और रात को 10 बजे बंद हो जाता है। इस मॉल का हर दिन यही समय रहता है।

फारस की खाड़ी परिसर, ईरान

एशिया का सबसे बड़ा मॉल में यदि इस मॉल की बात करें तो इसकी सजावट बेहद ही खास है। क्‍योंकि यहां पर आपको इसके मुख्‍य द्वार पर ही कई तरह के फव्‍हारे और अन्‍य चीजें देखने को मिल जाएंगी। साथ ही इसे बनाने में जिस प्राचीन कला शैली का प्रयोग किया गया है, वो अपने आप में अद्भुत है।

यदि इस मॉल के हम खुलने के समय की बात करें तो इसे सुबह 10 बजे से लेकर शाम बजे तक खोला जाता है। जबकि छुट्टी के दिन रात 8 बजे तक खोला जाता है। इस मॉल के अंदर इनडोर और आऊटडोर पार्क (Outdoor Park) आपको देखने को मिल जाएगा। साथ ही इस मॉल के अंदर एक हैलीपैड, टेनिस कोर्ट, 262 कमरों का एक होटल, 5 हजार कारों की पार्किंग वाली एक बिल्डिंग। यह मॉल कुल 48 लाख वर्ग फुट के एरिया में फैला हुआ है।

मिड वैली मेगामॉल, मलेशिया

एशिया का सबसे बड़ा मॉल के अंदर यह अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। इस मॉल के खुलने का समय सुबह 10 बजे से लेकर रात को 10 बजे तक है। इस मॉल की खास बात ये है कि यहां पर आपको खाने पीने की चीजें से लेकर पहनने और घर पर सजाने की हर चीज आसानी से मिल जाएगी।

साथ ही यहां पर आपको कई ऐसी चीजें भी देखने को मिलेंगी जो कि आमतौर पर लोगों के पास नहीं होती हैं। इसलिए इसे दुनिया का अद्भुत मॉल भी कहा जाता है। यह मॉल कुल 45 लाख वर्ग फीट के एरिया में फैला हुआ है।

सियाम पैरागॉन, थाईलैंड

यह मॉल बैंकॉक शहर में बना हुआ है। यह भी दुनिया के सबसे बड़े मॉलों में से एक है। इसके खुलने का समय सुबह 10 बजे से रात को 10 बजे तक है। इस मॉल के यदि हम एरिया की बात करें तो यह 4,300 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

यहां आपको खाने पीने से लेकर पहनने और घूमने वाली सारी चीजें आसानी से देखने को मिल जाएंगी। जिसका आनंद यहां आने वाला हर आदमी उठा सकता है। थाईलैंड का यह सबसे बड़ा मॉल है। इसलिए यहां देश ही नहीं दुनिया के कई देशाों से लोग घूमने और सामान खरीदने आते हैं।

लोटे वर्ल्‍ड मॉल, दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया कि सोंगपा जिले का यह मॉल काफी खूबसूरत है। यहां आपको खाने पीने से लेकर पहनने और खेलने से जुड़ी चीजों मिल जाएंगी। यहां आपको सिनेमा और घूमने से जुड़ी चीजें भी देखने को मिलेंगी। यह मॉल कुल 24 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। यदि हम इसके खुलने बात करें तो यह सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से रात को 8 बजे तक खुलता है। जबकि शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे से रात को 10 बजे तक खुला रहता है।

क्‍या इन मॉल में आम आदमी जा सकता है?

यदि इनमें से कोई भी ऐसा मॉल है जो कि आपके घर से आसपास पड़ता है या आपका वहां पर आना जाना लगा रहता है तो आप सोच रहे होंगे कि क्‍या इन मॉल में आपके जैसा आम आदमी जा सकता है। तो हम आपको बता दें कि बिल्‍कुल आप निसंकोच होकर इन मॉल के अंदर जा सकते हैं। या यूं कहें कि ये मॉल आपके लिए ही बनें हैं।

लेकिन यदि आप यहां से कुछ खरीदने का सोच रहे हैं तो अपनी जेब में कम से कम 1 लाख रूपए अवश्‍य रखकर ले जाइए। क्‍योंकि यहाँ हर सामान दुनिया के महंगे का ब्रांड का मिलेगा। साथ ही संभव है कि वो आपकी उम्‍मीद से ज्‍यादा महंगा भी मिले। इसलिए आप समझ गए होंगे कि इन मॉल में जाना और सामान खरीदकर लाने में जमीन आसमान का फर्क है।

FAQ

एशिया का सबसे बड़ा मॉल कौन सा है?

एशिया का सबसे बड़ा मॉल गोल्डन सिोर्सेज शॉपिंग मॉल है। यह मॉल के शहर में बना हुआ है। अक्‍सर यहां पर दुनिया के कुछ गिने चुने अमीर लोग आकर सामान खरीदकर ले जाते हैं।

एशिया के सबसे बड़े मॉल में सामान कितना महंगा मिलता है?

एशिया के सबसे बड़े मॉल में आपको आम मॉल के मुकाबले काफी महंगा सामान मिलता है। यही वजह है कि यहां पर आप आदमी के आने जाने की सुनवाई दूर दूर तक नहीं रहती है।

क्‍या एशिया के सबसे बड़े मॉल में आपको जाना चाहिए?

यदि आपको लगता है कि आपकी जेब इस बात की इजाजत देती है कि आप एशिया के सबसे बड़े मॉल में जा सकते है, तो आपको यहां एक बार अवश्‍य जाना चाहिए। क्‍योंकि पैसा किसी को भी साथ लेकर नहीं जाना है।

एशिया के सबसे बड़े मॉल में क्‍या क्‍या मिलता है?

यदि हम यहां पर मिलने वाले सामान की बात करें तो यहां पर आपको हर सामान आसानी से मिल सकता है। फिर चाहे वो घर का सामान हो या आपके घर में कभी कभी काम आने वाला सामान हो। इसके अलावा यहां मनोरंजन की भी भरपूर सुविधा है।

भारत का सबसे बड़ा मॉल कौन सा है?

सारथ सिटी कैपिटल मॉल  भारत का सबसे बड़ा मॉल है। यह मॉल हैदराबाद शहर में बना हुआ है। यहां भी आपको दुनिया के मॉल का आनंद मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि एशिया का सबसे बड़ा मॉल कौन सा है (Asia ka sabse bada Mall) साथ ही एशिया के टॉप 10 मॉल कौन से हैं, ये भी समझ गए होंगे। ये जानने के बाद यदि कोई मॉल आपके घर के आसपास पड़ता है तो आप वहां जाकर आसानी से उसे देख सकते हैं और यदि आपकी जेब इजाजत देती है तो सामान भी खरीद सकते हैं। जो कि अक्‍सर आम आदमी के बस से बाहर की बात होती है।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment