रात में सूरज कहां जाता है ? | Top रोचक तथ्य

Raat mein suraj kahan jata Hai: हम लोग बचपन से ही एक बात सुनते आ रहे हैं कि सूरज सुबह निकलता और शाम होने पर अस्‍त हो जाता है। यानि सूरज सुबह आता है और रात में कहीं दूर चला जाता है।

लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है कि इतने बड़े आकार का सूरज रात में कहां चला जाता है। साथ ही रात में क्‍या उसका प्रकाश भी बंद हो जाता है या केवल छुप जाता है। ऐसे में यदि आप ये नहीं जानते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको रात में सूरज कहां जाता है? इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।

Contents show

‘सूरज’ क्‍या होता है?

रात में सूरज कहां जाता है इसके बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि सूरज क्‍या है। तो हम आपको बता दें कि सूरज गैसों के मिश्रण का एक गोला है। जो कि लगातार जलता रहता है।

कई बार वैज्ञानिक इस बारे में जानकारी जुटाते हैं तो पाते हैं कि सूरज अगले 5 हजार साल तक इसी तरह से प्रकाश देता रहेगा। साथ ही सूरज पर आज के समय में इतनी गर्मी है कि आज तक कोई भी मिशन सूरज के बिल्‍कुल करीब नहीं जा सका है। इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि सूरज की जानकारी आज भी नामात्र ही जुटा जाए हैं। सूरज पर भेजा जाने वाला पहला मिशन Pioneer 5 था जिसे नासा ने साल 1960 में भेजा था।

रात में सूरज कहां जाता है

रात में सूरज कहां जाता है?

आइए अब हम आपको जानकारी दें कि रात में सूरज कहां जाता है? तो हम आपको बता दें कि पृथ्‍वी अपने आप में गोल है। जो कि अपने अक्ष पर 24 घंटे 365 दिन घूमती रहती है। यानि इससे आप ये समझ सकते हैं कि सूरज हमेशा अपनी जगह पर ही रहता है।

उससे दूर पास और इधर उधर हमारी पृथ्‍वी ही आती जाती रहती है। लेकिन दूर से देखने में हमें ऐसा लगता है कि जैसे आज सूरज सुबह पूर्व (East) से निकला और दिनभर के दौरान वो पश्चिम (West) की तरफ जाता जा रहा है। लेकिन सही मायने में पृथ्‍वी ही उस दौरान गोल गोल घूम रही होती है।

उदाहरण की मदद से समझिए

उदाहरण के तौर पर हम आपको बताएं तो आप अपने हाथ में एक फुटबाल ले लीजिए। उसे दोनों हाथों से अपनी आंखों के ठीक सामने पकड़ लीजिए। अब आप खुद को सूरज और फुटबॉल को पृथ्‍वी मान लीजिए। इसके बाद आप धीरे धीरे लगातार फुटबॉल को घुमाते जाइए।

इसमें आप देखेंगे कि जैसे जैसे आप फुटबॉल को घुमाते हैं तो उसका एक सिरा आपको दिखाई देता है और दूसरा हिस्‍सा दिखना बंद हो जाता है। इस तरह से आप स‍मझ सकते हैं कि आपको जो हिस्‍सा दिखाई दे रहा है वहां दिन निकला है और जो नहीं दिखाई दे रहा है, वहां रात है। ठीक इसी तरह से हमारी पृथ्‍वी भी काम करती है। बस वो प्रकृति की माया है अपने आप घूमती रहती है।

कहां सूरज कभी नहीं छिपता है?

हमारी दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां 24 घंटे सूरज निकला रहता है। यानि वहाँ रात ही नहीं होती है। दुनिया में घूमने के लिहाज से ये जगहें काफी महत्‍वपूर्ण हैं। साथ ही प्रकृति का ये करिष्‍मा भी देखने को कम ही जगहों पर मिलता है। आइए एक बार हम आपको उन जगहों की जानकारी देते हैं।

नार्वे (Norway)

नावें को ‘लैंड ऑफ द मिडनाइट सन’ (Land of the midnight Sun) कहा जाता है। यहां मई से लेकर जुलाई तक केवल 40 मिनट के लिए ही सूरज अस्‍त होता है। ये सिलसिला पूरे 76 दिन तक लगातार चलता रहता है। यहां रात को 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज डूबता और फिर से सुबह 1 बजकर 30 मिनट पर दोबारा से निकल आता है।

नुनावुत, कनाडा (Canada)

नुनावुत कनाडा के अंदर एक जगह है। इस जगह पर गर्मी के मौसम में लगातार दो महीनों तक 24 घंटे सूरज निकला रहता है। जबकि इसी के उलट सर्दी के मौसम में 30 दिनों तक सूरज ही एक झलक तक नहीं दिखती है। घूमने‍ फिरने वाले लोगों के लिहाज से ये जगह काफी अच्‍छी मानी जाती है। क्‍योंकि यहां का मौसम भी काफी अच्‍छा होता है।

आइसलैंड (Iceland)

आइसलैंड के बारे में यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि यह ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा दृीप है। यहां पर भी जून महीने के अंदर कभी सूरज नहीं छिपता है। यदि आप रात को सूरज देखना चाहते हैं तो जून महीने के अंदर आप यहां भी घूमने जा सकते हैं। यहां आपको 24 घंटे दिन का अहसास होगा।

बैरो, अलास्‍का (Alaska)

बैरो के अंदर मई के अंत में सूरज निकलता है और फिर यह जुलाई के अंत तक कभी नहीं छिपता है। जबकि इसी के उलट सर्दी के मौसम में नंवबर की शुरूआत से अगले 30 दिनों तक यहां सूरज नहीं निकलता है। यानि पूरी तरह से यहां रात की रहती है। यहां बर्फ और ग्लैशियर को देखने हर साल भारी मात्रा में लोग आते हैं।

फिनलैंड (Finland)

फिनलैंड भी दुनिया में एक ऐसा देश है जहां गर्मी के मौसम में लगातार 73 दिनों तक सूरज नहीं छिपता है। जबकि सर्दी के मौसम में लगातार रात ही रहती है। यही वजह है कि यहां लोग गर्मी में कम सोते हैं और रात में ज्‍यादा सोते हैं। क्‍योंकि जब सूरज ही नहीं निकलेगा तो भला काम कैसे करेंगे। यहां भी काफी मात्रा में लोग सूरज के इस अलग अंदाज को देखने आते हैं।

स्‍वीडन (Sweden)

स्‍वीडन भी एक ऐसा देश है जहां आधी रात को भी सूरज देखा जा सकता है। यहां मई की शुरूआत के बाद अगस्‍त माह तक सूरज आधी रात का डूबता है और सुबह 4 बजे उगता है। ये सिलसिला यहां लगातार पूरे 6 महीने तक चलता रहता है। जिससे यहां घूमने आने वाले लोगों का रोमांच दोगुना हो जाता है।

कई जगह सूरज क्‍यों नहीं छिपता है?

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि पृथ्‍वी गोल है इसलिए यहां एक हिस्‍से में सूरज होगा तो दूसरे हिस्‍से में अंधेरा होना स्‍वाभाविक है। लेकिन कई जगह जहां सूरज नहीं छिपता है। इसकी वजह ये है कि पृथ्‍वी अपनी जगह पर 66 डिग्री झुकी है।

इसलिए पृथ्‍वी के सबसे ऊपर का हिस्‍सा कई बार लंबे समय तक सूरज की तरफ रह जाता है। हालांकि, बदले में वहां कई बार माह ऐसे भी होते हैं जब सूरज के दर्शन तक नहीं होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें ज्‍यादातर जगहों पर बर्फ जमी होती है। इसलिए वहां इंसान केवल नाममात्र ही रहते हैं। वहां केवल वैज्ञानिक ही जाते हैं।

सूरज से जुड़े रोचक तथ्‍य

  • सूरज कोई ठोस चीज नहीं है। यह केवल कई प्रकार की गैसों का एक गोला मात्र है।
  • सूर्य अपनी धुरी पर एक बार का पूरा चक्‍कर 27 दिनों में पूरा करता है। लेकिन यह अपना स्‍थान नहीं बदलता है।
  • सूरज से निकलने वाले प्रकार की चमक 828 x 10^26 वाट है, जो लगभग 386 अरब मेगावाट के बराबर होती है।
  • सूर्य से आने वाली पराबैगनी किरणें यदि सीधा हमारे शरीर पर पड़ने लगें तो हमें कैंसर हो सकात है।
  • सूर्य का वातावरण सूरज की अपनी सतह से लगभग 300 गुना ज्‍यादा गर्म है।

FAQ

किस देश में रात नहीं होती है?

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहा रात नहीं होती है। इनमे नार्वे, स्‍वीडन, आइसलैंड, फिनलैंड आदि शामिल हैं। इनमें केवल कुछ मिनट के लिए सूरज छिपता है।

सबसे बड़ी रात किस देश में होती है?

अंटार्कटिका एक मात्र ऐसी जगह है जहां 6 महीने का दिन और 6 महीने की रात होती है। इस तरह से यहां सबसे बड़ी रात होती है। हालांकि, यह कोई देश नहीं है।

ऐसा कौन सा देश है जहां 6 महीने का दिन और 6 महीने की रात होती है?

उत्‍तरी और दक्षिणी ध्रुव एकमात्र ऐसी जगह है। जहां 6 महीने का दिन और पूरे 6 महीने की रात होती है। यहां पर हमेशा बर्फ जमी रहती है।

ऐसा कौन सा देश है जहां 2 महीने का 1 दिन होता है?

फिनलैंड एकमात्र ऐसा देश है जहां दो महीने एक दिन होता है। यानि यहां लगातार दो महीनों तक सूरज नहीं छिपता है।

किस देश में पूरे दिन सूर्य रहता है?

नार्वे एकमात्र ऐसा देश है जहां पूरे दिन सूरज को देखा जा सकता है। यहां रात के दौरान केवल 40 मिनट के लिए सूरज छिपता है।

दुनिया में कहां अंधेरा नहीं होता है?

नार्वे में गर्मी के मौसम में लगातार 76 दिनों तक अंधेरा नहीं होता है। इसके अलावा उत्‍तरी और दक्षिणी ध्रुव पर भी 6 महीने तक लगातार अंधेरा नहीं होता है।

6 महीने दिन और रात कहां रहती है?

उत्‍तरी और दक्षिणी ध्रुव एकमात्र ऐसी जगह हैं। जहां वर्ष में एक बार सूरज निकलता है और एक ही बार छिपता है। इसलिए यहां छह महीने की रात और छह महीने का दिन होता है।

नार्वे में रात क्यों नहीं होती है?

पृथ्‍वी 66 डिग्री का कोण बनाकर घूमती है। इसलिए पृथ्‍वी हमेशा अपने अक्ष पर 33 डिग्री झुकी रहती है। यही वजह है कि यहां रात नहीं होती है।

ऐसा कौन सा देश है जहां सिर्फ 40 मिनट की रात होती है?

नार्वे एक ऐसा देश है जहां केवल 40 मिनट की रात होती है। ये स्‍थिति हर साल 21 जून को बनती है जब रात सबसे छोटी रहती है।

सबसे बड़ा सूरज कौन सा है?

आकाश में ज्ञात सबसे बड़ा तारा यूवाई स्कूटी है। इसकीत्रिज्या लगभग 1.188 बिलियन किलोमीटर की है। 

भारत में सूरज कहाँ उगता है?

भारत में सूरज सबसे पूर्वी राज्‍य अरूणाचल प्रदेश में सबसे पहले उगता है। इसके बाद पूरे देश में दिखाई देना शुरू होता है।

चीन ने क्या सूरज बनाया है?

चीन ने हाल ही में एक कृत्रिम सूरज बनाया है। इस सूरज के अंदर न्‍यूक्लियर फ्यूजन का प्रयोग किया गया है। हालांकि, असली सूरज के मुकाबले यह कुछ नहीं है।

सूर्य का जन्म कैसे हुआ?

सूरज और पृथ्‍वी एक समय में मिले हुए थे। लेकिन एक विस्‍फोट हुआ और ये सभी अलग अलग हो जाए। जिसके बाद सूरज का जन्‍म हुआ।

सूर्य के अंदर क्या होता है?

सूरज एक तरह से अलग अलग गैसों का मिश्रण हैं। इसके अलग हाइड्रोजन, हीलियम, सल्फर, लोहा, ऑक्सीजन, मग्नीसियम, सिलिकॉन कार्बन क्रोमियम, तत्वों आदि गैसों से मिलकर बना है। जिससे सूरज का तापमान 1.50 करोड़ डिग्री तक चला जाता है।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि रात में सूरज कहां जाता है। इसे जानने के बाद आप समझ सकते हैं कि रात के दौरान भी सूरज इसी तरह से प्रकाश देता रहता है। लेकिन हमारी पृथ्‍वी के घूमने की वजह से हम उसे देख नहीं पाते हैं। इसलिए अब आप इस भ्रम में मत रहिएगा कि सूरज हर शाम को अस्‍त हो जाता है।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment