दुनिया का सबसे अच्छा रेस्टोरेंट कौन सा है? | Top 5  सबसे महंगे रेस्टोरेंट

Sabse accha restaurant kaun sa hai: हफ्ते में सारा दिन काम करने के बाद weekends में अपने दोस्तों या परिवार जनों के साथ अपने शहर के सबसे अच्छा रेस्टोरेंट में जाकर समय बिताना किसे पसंद नहीं, और इससे हमें एक अजीब सी ख़ुशी की अनुभूति भी होती है।आप अपने शहर के सबसे अच्छे रेस्टोरेंट में  तो गए ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं की दुनिया सबसे अच्छा रेस्टोरेंट कौन सा है?

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको दुनिया के 5 सबसे अच्छा रेस्टोरेंट कौन से हैं इस चीज़ की जानकारी देंगे, तथा उनके खाने की कीमतों के साथ थोड़ा सा उनके इतिहास के बारे में भी जानने की कोशिश करेंगे। चलिए अब समय को और जाया न करते हुए हम अपने आज के इस लेख को शुरू कर दुनिया का सबसे अच्छा रेस्टोरेंट कौन सा है उसे जानने का प्रयत्न करते हैं।

दुनिया का 5 सबसे अच्छा रेस्टोरेंट

ऐसे तो पूरी दुनिया में लाखो रेस्टोरेंट हैं लेकिन कुछ रेस्टोरेंट अपने खाने के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है,आज के लेख में हम आपको पूरी दुनिया का 5 सबसे अच्छा रेस्टोरेंट बताएँगे जो अपने बेहद लज़ीज़ खाने और उसकी खाने की अच्छी quality के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है। हमारे इस लेख में जिन रेस्टोरेंट के बारे में हम बात करेंगे वह Denmark, Peru, Spain तथा Mexico के रेस्टोरेंट है, 5 सबसे अच्छे रेस्टोरेंट में से 2 रेस्टोरेंट तो केवल Spain के हैं।

sabse accha restaurant kaun sa hai

Geranium

Geranium को 2022 में दुनिया  सबसे अच्छा रेस्टोरेंट करार कर दिया था, और हमारी सूची में भी पहला नाम इसी रेस्टोरेंट का है। यह रेस्टोरेंट Denmark की राजधानी Copenhagen में स्थित है।

सन 2007 में Rasmus Kofoed और Soren Ladet द्वारा इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की गयी थी, Denmark का स्वादिष्ट खाना वैसे भी पूरी दुनिया में जाना जाता है, और यह रेस्टोरेंट Denmark की इस गरिमा को बनाये रखने में अपना पूरा योगदान दे रहा है।

इस रेस्टोरेंट के खाने का स्वाद लेने के लिए लिए आपको 3 महीने पहले ही यहाँ पर एक Reservation करवाने की आवश्यकता पड़ती है, क्यूंकि Geranium में आपको हमेशा ही सारे slots full देखने को मिलेंगे इसी कारण इस रेस्टोरेंट में आपको एक लंबी waiting list देखने को मिलेगी, इन्ही करणों की वजह से यह रेस्टोरेंट हमेशा से अमीरो की पहली पसंद रहती है।

इस रेस्टोरेंट के खाने की सबसे दिलचस्प बात यह है की Geranium का खाना पूर्ण रूप से शाकाहारी होती है, इसलिए अगर आप एक शाकाहारी भोजन खाने वाले व्यक्ति हैं तो Geranium का खाना आपके लिए एक यादगार पल सिद्ध हो सकता है। हालांकि यहाँ पर एक अच्छी dining के लिए आपको एक अच्छा budget रखने की आवश्यकता पड़ती हैं क्यूंकि यहाँ पर एक 3 घंटे की dining के लिए आपको 45 हज़ार भारतीय रुपयों का भुगतान प्रति व्यक्ति के लिए करना पड़ सकता है।

यहाँ का खाना ही नहीं wine भी काफी शानदार होता है, Geranium में wine की कीमत 24 हज़ार भारतीय रूपए से शुरू होकर 2.4 लाख रुपये तक जाती है, इसलिए अगर आप wine पीने का शौक रखते हैं तो Geranium का wine चखना आपके लिए एक अच्छा विकल्प सिद्ध हो सकता है।

Central Restaurante

Central Restaurante को दुनिया का दूसरा सबसे अच्छा रेस्टोरेंट का स्थान 2022 के रिपोर्ट में दिया गया था, यह रेस्टोरेंट Latin America के  Peru देश की राजधानी Lima में स्थित है।

सन 2008 में इस बेहतरीन रेस्टोरेंट की शुरुवात Chef Virgilio Martínez द्वारा की गयी थी, इतना ही नहीं Chef Virgilio Martínez अपने रेस्टोरेंट के Head Chef भी है, जो अपने बनाये गए खाने के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्द है, इनके द्वारा बनाये गए शानदार dishes अमीरो को पसंद में हमेशा शामिल होती है।

इस रेस्टोरेंट के menu में मुख्यतः आपको Peruvian dishes देखने को मिलेंगे, जो स्वाद और looks दोनों में बेहतरीन होते हैं, इसी के साथ यहाँ के खाने में आपको Head Chef Virgilio Martínez की अद्भुत कलाकारी का प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा। Geranium की तरह ही यहाँ के बेहतरीन खाने का लुफ़्त उठाने के लिए आपको reservation करवाने की आवश्यकता पड़ती है, हालाँकि यहाँ पर खाना खाने के लिए आपको 4 महीने पहले ही अपना रिजर्वेशन reservation करवाने की आवश्यकता पड़ती है।

अगर आप भी दुनिया के दूसरे सबसे अच्छा रेस्टोरेंट के लज़ीज़ खाने का लुफ्त उठाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए यहाँ पर एक अच्छी  dining के लिए आपको 13 हज़ार रुपये से लेकर 21 हज़ार भारतीय रुपये का भुगतान प्रति व्यक्ति के लिए करना पड़ सकता है।

Disfrutar

दुनिया के 5 सबसे अच्छा रेस्टोरेंट की सूचि में Disfrutar दुनिया का तीसरा सबसे अच्छा रेस्टोरेंट है, यह रेस्टोरेंट Spain के एक मशहूर शहर Barcelona में स्थित है।

इस रेस्टोरेंट की शुरुआत Mateu Casañas, Oriol Castro और Eduard Xatruch नमक 3 बड़े chefs द्वारा Barcelona शहर में सन 2014 में की गयी थी, उसके बाद से ही यह रेस्टोरेंट अपने दुनिया का सबसे अच्छा रेस्टोरेंट बनने के सफर में चल चूका था, हालाँकि सन 2022 में इसे दुनिया के 5 सबसे अच्छे रेस्टोरेंट की सूचि में स्थान मिला।

Central Restaurante की तरह ही इस रेस्टोरेंट में आपको सभी प्रकार के शाकाहारी तथा मांसाहारी dishes देखने को मिलेंगे, तथा आप अपने interest के अनुसार किसी भी प्रकार का dish try कर सकते हैं। इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की, Disfrutar रेस्टोरेंट के Head Chef की उपाधि Chef Oriol Castro को दी गयी है, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन chefs की सूचि में आते है।

इनके द्वारा बनाये गए खाने के शौकीन लोग पुरे दुनिया में हैं, लेकिन इनके द्वारा बने गए खाने का स्वाद लेने के लिए आपको Spain आने की आवश्यकता पड़ेगी।

Disfrutar में खाने की कीमत 12 हज़ार भारतीय रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होती है, और इसी के साथ अगर आप खाने के साथ wine पीने के भी शौखिन हैं तो आपके इस शौख को पूरा करने के लिए Disfrutar के menu में wine भी शामिल है जिसकी कीमत 10 हज़ार भारतीय रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होती है।

अगर भविष्य में आपको कभी Spain जाने का अवसर मिले, तो Disfrutar के अच्छे खाने का लुफ्त उठाना आपके trip को और शानदार बनाने का ही काम करेगा।

DiverXo

DiverXo दुनिया का चौथा सबसे अच्छा रेस्टोरेंट है, और इसी के साथ यह रेस्टोरेंट Spain की राजधानी Madrid में स्थित है। सन 2007 में DiverXo रेस्टोरेंट की शुरुआत David Muñoz द्वारा Madrid में की गयी थी, और यह रेस्टोरेंट तभी से दुनिया का सबसे अच्छा रेस्टोरेंट बनने के सफर में चल पड़ा था, वर्ष 2022 में Disfrutar को दुनिया के 5 सबसे अच्छे रेस्टोरेंट में शामिल कर दिया गया जो इसकी सफलता को दर्शाता है।

ऊपर बताये गए अन्य 2 रेस्टोरेंट की तरह DiverXo में भी आपको सभी प्रकार के शाकाहारी तथा मांसाहारी dishes को चखने का विकल्प मिलता है। DiverXo के dishes का स्वाद चखने के लिए आपको अपने dining के 72 से लेकर 96 घंटे पहले ही अपना reservation करवाने की आवश्यकता पड़ती है, क्यूंकि यहाँ पर भी आपको हमेशा ही Slots full देखने को मिलेंगे।

अगर आप भी यहाँ के dishes का स्वाद चखना चाहते हैं तो DiverXo पर आपको प्रति व्यक्ति के भोजन के लिए 33 हज़ार भारतीय रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है जिसमें Spain में लगने वाला tax भी शामिल है। अगर आप भी अपने किसी बेहद करीबी व्यक्ति के साथ एक सुकून भरा dining करने का plan बना रहे हैं तो Spain के DiverXo में जाकर आप अपने इस ख्वाब को पूरा कर सकते हैं।

Pujol

Pujol दुनिया का पांचवां सबसे अच्छा रेस्टोरेंट है, यह रेस्टोरेंट Mexico के Mexico City में स्थित है, और सन 2000 में Chef Enrique Olvera द्वारा इसकी शुरुआत की गयी थी।

Chef Enrique Olvera एक जाने माने chef हैं, जो पूरी दुनिया में अपने द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट dishes की वजह से जाने जाते है, इनके द्वारा बनाये गए dishes हमेशा से ही अमीरों को पहली पसंद रहती है। हम सभी को तो पता ही है की Mexican खाना वैसे भी काफी स्वादिष्ट होता है, और Mexico के इस शान को बनाये रखने में Pujol अपनी एक अहम भूमिका निभा रहा है।

सन 2022 के report में Pujol को दुनिया के 5 सबसे अच्छे रेस्टोरेंट में शामिल कर दिया गया था, जिसकी वजह से इस रेस्टोरेंट ने Mexican खाने को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई है।

Pujol के स्वादिष्ट dishes को चखने के लिए आपको पहले ही अपना reservation करवाने की आवश्यकता पड़ती है, क्यूंकि यहाँ के सारे slots हमेशा आपको full ही देखने को मिलेंगे। Pujol में एक बेहतरीन dining के लिए आपको 11 हज़ार भारतीय रुपये प्रति व्यक्ति का भुगतान करना पड़ सकता है।

अगर आपको भविष्य में कभी Mexico जाने का अवसर प्राप्त हो तो, Pujol में जाकर यहाँ के बेहतरीन खाने का लुफ्त उठाना आपके जीवन का एक बेहद अच्छा अनुभव सिद्ध हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आज के इस लेख में हमने दुनिया के 5 सबसे अच्छा रेस्टोरेंट के मालिक, chef, तथा वहां पर मिलने वाले खाने के कीमत की जानकारी प्राप्त की है। इसी के साथ अगर आपका budget सही है तो इन रेस्टोरेंट में जाकर यहाँ के dishes का लुफ्त उठाना आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित  हो सकता है।

इन 5 रेस्टोरेंट के अलावा भी कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं जिनके dishes अत्यधिक स्वादिष्ट होते है, लेकिन आज के इस लेख में हमने केवल आपको 5 सबसे अच्छे रेस्टोरेंट की जानकारी दी है।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment