CUG full form in Hindi | CUG नंबर क्या होता है ?

CUG full form in Hindi: अगर आप किसी कंपनी या संगठन से जुड़े हैं तो संभव है कि आपको उनकी तरफ से एक CUG नंबर दिया गया हो। जिसके अंदर आपको ना तो किसी तरह का रिचार्ज करवाना पड़ता हो, ना ही कभी उसमें पैसे खत्‍म होते हों। साथ ही ये नंबर किसी खास सीरीज में भी होगा।

लेकिन यदि आप CUG नंबर के बारे में नहीं जानते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढिए। अपने इस लेख में हम आपको CUG full form in Hindi, CUG number kya hota hai से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे। साथ ही आपको CUG से जुड़ा उदाहरण भी देंगे।

CUG full form in Hindi

CUG के बारे में हम आपको पूरी जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको CUG की फुल फार्म बताते हैं। CUG को अंग्रेजी में ‘Closed User Group’ जबकि इसे हिन्‍दी में ‘बंद उपयोगकर्ता समूह’ कहा जाता है। इसके नाम से ही आप समझ सकते हैं कि यह उपभोक्‍ताओं का एक समूह होता है। जिन्‍हें हम लोग Closed User Group के नाम से जानते हैं। इससे पता लगता है कि ये समूह किसी खास मकसद के लिए काम करता होगा।

cug full form in hindi

CUG number kya hota hai?

आइए अब हम आपको बताते हैं कि CUG number kya hota hai इसे आम भाषा में हम इस तरह से समझ सकते हैं कि यदि आपके पास एक संगठन या कंपनी है और उसमें 8 से 10 लोग जरूर काम करते होंगे। जिसमें हर किसी के पास एक अपना नंबर होता है। लेकिन इसमें समस्‍या ये रहती है कि जब कोई कर्मचारी काम छोड़ कर जाएगा तो ग्राहक जानकारी के अभाव में उसी के पास ही फोन किया करेंगे। लेकिन वो तो जवाब दे देगा कि मैने वहाँ से काम छोड़ दिया है।

इसी का समाधान है Closed User Group इसके तहत कंपनी एक किसी भी टेलीकॉम कंपनी से 10 ऐसे नंबर खरीद लेती है। जो कि केवल उसकी कंपनी या संगठन में काम करने वाले लोगों के पास ही रहेंगे। अगर वो काम छोड़कर जाते भी हैं, तो वो कंपनी का नंबर वहीं छोड़ जाएंगे। जिसे उनकी जिम्‍मेदारी पर आने वाला दूसरा इंसान चलाने का काम करेगा। इससे उसके ग्राहकों को भी परेशानी नहीं होगी और कंपनी के ग्राहक टूटने से बच जाएंगे। क्‍योंकि वो इंसान ग्राहकों की तरफ से आने वाले फोन का जवाब दे दिया करेगा।

इसे भी पढ़ें:

CUG नंबर का फायदा

अब आप समझ गए होंगे कि CUG number kya hota hai इसे जानने के बाद आइए अब हम आपको बताते हैं कि CUG नंबर का क्‍या फायदा होता है। इसमें सबसे पहला फायदा ये होता है कि यदि आपने एक साथ 10 CUG नंबर खरीदे तो वो सभी एक ही तरह की सीरीज में आपको मिलेंगे।

उदाहरण के तौर पर आपको दस नंबर चाहिए तो सभी नंबर कुछ तरह के क्रम में होंगे जैसे कि 9896130600/ 01/ 02/ 03/ 04/ 05 यानि आपके हर नंबर में केवल एक अक्षर ही बदलेगा। इससे आपको जब भी किसी को फोन करना हो तो उसे आसानी से फोन मिला सकते हैं।

CUG नंबर के अन्‍य फायदे

  • CUG के तहत लिए गए सभी नंबरों का आप एक साथ बिल भुगतान करके उनकी सेवाओं को आगे बढ़वा सकते हैं।
  • एक CUG ग्रुप के तहत लिए गए नंबरों से यदि कोई आपस में बातचीत करता है, तो यह सुविधा कंपनी की तरफ से फ्री में दी जाती है।
  • CUG नंबर से जरूरत पड़ने पर आप बाहर या अन्‍य नंबरों पर भी फोन कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा।
  • यदि आपको किसी खास तरह की कॉलर ट्यून लगवानी है तो आप CUG के तरह लिए गए सभी नंबरों पर एक साथ आसानी से लगवा सकते हैं।
  • CUG नंबर से होने वाली बातचीत की जवाबदेही कर्मचारी की बन जाती है। इसलिए इससे वो हमेशा और ज्‍यादा जिम्‍मेदारी से काम करता है।
  • CUG नंबर लेने पर कंपनी सामान्‍य नंबरों से कम चार्ज करती हैं। क्‍योंकि उन्‍हें एक साथ कई ग्राहक मिल गए होते हैं।

Sr.

Normal Number CUG Number

1.

इसे कोई भी आम आदमी आधार कार्ड की मदद से ले सकता है।

यह केवल कंपनी या संगठन को ही दिया जाता है।

2.

इसमें आप केवल अपने नंबर पर ही रिचार्ज कर सकते हैं।

इसके अंदर आप एक साथ CUG ग्रुप में आने वाले सभी मोबाइल नंबर पर रिचार्ज कर सकते हैं।

3.

इसके अंदर किसी तरह की कोई फ्री सुविधा नहीं दी जाती है।

इसके तहत CUG नंबर पर आपस में बातचीत और संदेश भेजने की फ्री सुविधा दी जाती है।

4.

इन नंबरों से होने वाली बातचीत की जिम्‍मेदारी उस आदमी की होती है।

इसके तहत नंबर के रिचार्ज और अन्‍य चीजों की जिम्‍मेदारी कंपनी या संगठन की होती है।

6.

इसके प्‍लान आमतौर काफी महंगे होते हैं।

इसके प्‍लान सस्‍ते होते हैं। क्‍योंकि यहां एक साथ कई नंबरों का एक ग्रुप होता है।

7.

इसमें नंबरों की कोई खास सीरीज नहीं होती है।

इसके तहत मिलने वाले हर नंबर की एक खास सीरीज होती है। जिससे इन्‍हें याद करना काफी आसान हो जाता है।

8.

इनका नियंत्रण आपके हाथ में होता है।

इन नंबरों का नियंत्रण पूरी तरह से कंपनी या संगठन के पास होता है।

9.

ये प्रीपेड और पोस्‍टपेड दोनों होते हैं।

ये नंबर केवल प्रीपेड नंबर होते हैं।

10.

इनके ऊपर कंपनी की तरफ से फोन या मैसेज आते रहते हैं।

इनके ऊपर कंपनी की तरफ से किसी तरह का कॉल या मैसेज नहीं भेजा जाता है।

CUG नंबर के लिए कैसे आवेदन करें?

अब आप पूरी तरह से समझ गए होंगे कि CUG number kya hota hai इसके बाद यदि आपको CUG नंबर की आवश्‍यकता है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सीधा जिस टेलीकॉम कंपनी का नंबर चाहिए उसके स्‍टोर पर जाना होगा। सामान्‍य दुकानों पर ये नंबर नहीं दिए जाते हैं।

वहां जाकर आपको बताना होगा कि आपको कुल कितने नंबर चाहिए। इसके बाद वो आपको प्‍लान की जानकारी दे देंगे। इसके बाद आप नंबरों की सारीज का चुनाव कीजिए और आपको जो भी सीरीज पसंद आती है आप उसे खरीद लीजिए। यहां हम आपको बता दें कि ये 3 तीन से कम नंबर नहीं जारी किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:

CUG की फुल फार्म क्‍या होती है?

CUG की फुल फार्म Closed User Group होती है। जबकि हिन्‍दी में इसे बंद उपयोगकर्ता समूह के नाम से जाना जाता है।

CUG नंबर किसे दिया जाता है?

CUG नंबर किसी संगठन या कंपनी को दिया जाता है। आम आदमी इसे नहीं ले सकता है।

CUG नंबर कहां से खरीद सकते हैं?

CUG नंबर के लिए आप टेलीकॉम कंपनी के स्‍टोर से आवेदन करना होगा। सामान्‍य मोबाइल की दुकानों पर CUG नंबर नहीं दिए जाते हैं।

CUG नंबर लेने का क्‍या फायदा होता है?

CUG नंबर आपस में फ्री होते हैं। जबकि इन सभी का रिचार्ज या कॉलर ट्यून आद‍ि आप एक साथ लगा सकते हैं।

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि CUG number kya hota hai और CUG full form in Hindi क्‍या होती है। इसे जानने के बाद आप इसके फायदे को भी जान गए होंगे। साथ ही कोई यदि CUG नंबर लेना चाहे तो इसे कैसे ले सकते हैं। इसे भी समझ गए होंगे। लेकिन यदि CUG नंबर से जुड़ा आपका अब भी कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें। हम आपके सवाल का जवाब अवश्‍य देंगे।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment