ममता कार्ड कैसे बनाएं? | ममता कार्ड के फायदे?

Mamta Card Kaise Banaye: राजस्‍थान सरकार इन दिनों गर्भवती महिलाओं के लिए अनेकों तरह की योजनाएं चला रही है। जिनकी मदद से उन्‍हें भरपूर फायदा मिलता है। इसी में में से एक ममता कार्ड (Mamta Card) भी है। जो कि गर्भवती महिलाओं का बनाया जाता है।

इसलिए यदि आप भी जानना चाहती हैं कि ममता कार्ड कैसे बनाएं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको ममता कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी देंगे। साथ ही उसके लिए योग्यता, जरूरी दस्‍तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

Contents show

ममता कार्ड क्‍या होता है?

ममता कार्ड कैसे बनाएं इसके बारे में हम आपको जानकारी दें उससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि ममता कार्ड क्‍या होता है। तो हम आपको बता दें कि ममता कार्ड एक तरह का कार्ड होता है जो कि गर्भवती महिलाओं का बनाया जाता है।

इस कार्ड की मदद से राजस्‍थान सरकार (Rajasthan Gov.) की तरफ से तमाम सारी सुविधाएं दी जाती हैं। साथ ही उन महिलाओं को आर्थिक मदद भी दी जाती है। जिससे उनको किसी तरह की समस्‍या ना हो। साथ ही उनकी अच्‍छी तरह से जांच हो।

ममता कार्ड कैसे बनाएं

ममता कार्ड बनवाने के फायदे?

आइए अब हम आपको जानकारी दें कि ममता कार्ड के क्‍या क्‍या फायदे हैं। साथ ही ममता कार्ड की वजह से आपको कितनी सुविधाएं दी जाती हैं।

  • ममता कार्ड बनवाने के बाद आपको प्रसव की जांच और टीकाकरण से जुड़ी सारी स‍ुविधाएं फ्री में दी जाती हैं।
  • ममता कार्ड की वजह से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सुविधाएं दी जाती हैं। जो‍ कि कई किस्‍तों में दी जाती हैं।
  • ममता कार्ड होने पर किसी भी सरकारी अस्‍पताल में प्रसव की सारी प्रक्रिया मुफ्त में की जाती है।
  • ममता कार्ड होने पर आपको अस्‍पताल की तरफ से सारी दवाइयां फ्री में दी जाती हैं। जो कि काफी महंगी होती हैं।
  • ममता कार्ड की वजह से आपको प्रसव के बाद की सारी जांच फ्री में की जाती हैं। साथ ही खाने पीने की चीजें भी दी जाती है।
  • इससे सरकार को किसी भी जिले में मौजूद गर्भवती महिलाओं की पूरी जानकारी मिल जाती है।

ममता कार्ड की सुविधा कितने बच्‍चों तक दी जाती है?

ममता कार्ड कैसे बनाएं में आपको यह समझना बेहद ही जरूरी है कि आपको ममता कार्ड के तहत मिलने वाली सुविधाएं कितने बच्‍चों तक मिलती हैं। तो हम आपको बता दें कि ममता कार्ड के अंदर आपको अधिकतम 2 बच्‍चों तक सुविधा दी जाती है। फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की, साथ ही आप किसी भी जा‍ति या धर्म से तालुक रखते हों। दो बच्‍चे पैदा होने के बाद आप ममता कार्ड नहीं बनवा सकती हैं।

ममता कार्ड के तहत मिलने वाली सुविधाएं?

आइए अब हम आपको विस्‍तार से जानकारी देते हैं कि आपको ममता कार्ड के अंदर कितनी तरह की सुविधा दी जाती है। जो कि हर गर्भवती महिला को दी जाती है।

निशुल्‍क जांच और टीकाकरण

ममता कार्ड बनवाने वाली हर महिला को सबसे पहले जो सुविधा दी जाती है वो है निशुल्‍क जांच और टीकाकरण। इसके अंदर यदि आप ग्रामीण इलाके से हैं तो यह सुविधा आपके नजदीकी आंगनवाड़ी केन्‍द्र में दी जाती है, जबकि यदि आप शहर से हैं तो आपको यह सुविधा आपके नजदीकी सरकारी अस्‍पताल में दी जाती है।

निशुल्‍क एंबुलेंस की सुविधा

यदि आपके पास ममता कार्ड है तो आपको निशुल्‍क एंबुलेंस की सुविधा भी दी जाती है। जो कि आपको घर से लाने और छोड़कर आने का काम करती है। जिससे आपका आने जाने का किराया बच जाता है। लेकिन यदि आपके पास खुद की गाड़ी है तो आप इस सुविधा को छोड़ सकते हैं।

निशुल्‍क प्रसव की सुविधा

जांच के बाद जब आपको प्रसव की बारी आती है तो आपके प्रसव की सुविधा भी पूरी तरह से फ्री में मिलती है। इसके अंदर आप चाहे किसी गांव से हों या शहर से आप बस अपने नजदीकी सरकारी अस्‍पताल में चले जाएं। वहां पर आप जैसे ही अपना ममता कार्ड दिखाएंगे तो आपको प्रसव के लिए एक भी रूपया नहीं देना होगा।

निशुल्‍क ऑपरेशन की सुविधा

इसके बाद आपको यदि प्रसव के दौरान ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है तो आपको ये सुविधा भी फ्री में दी जाती है। इसके अंदर आपको किसी भी तरह का खर्चा नहीं करना होता है। जो कि यदि आप किसी प्राइवेट अस्‍पताल में करवाते हैं तो आपको काफी महंगा पड़ सकता है।

फ्री खून की सुविधा

यदि आपको प्रसव के दौरान खून की जरूरत पड़ती है तो आपको खून भी फ्री में दिया जाता है। क्‍योंकि ममता कार्ड के तहत आपको इलाज में किसी तरह का खर्चा नहीं देना पड़ता है। इसलिए यदि उस समय अस्‍पताल में रक्‍त मौजूद है तो आपको उसका 1 रूपया भी चार्ज नहीं देना होगा।

निशुल्‍क दवाइयां

प्रसव के बाद काफी तरह की दवाइयां खानी होती हैं। जो कि यदि आप बाजार से खरीदते हैं तो आपको काफी महंगी पड़ती हैं। इसलिए आपको ये सभी दवाइयां ममता कार्ड होने की वजह से एकदम फ्री में दी जाती हैं। इसलिए आपको इन दवाइयों के ऊपर 1 भी रूपया नहीं खर्च करना होता है।

निशुल्‍क खाने पीने की सामग्री

प्रसव के बाद महिलाओं को काफी तरह की खाने पीने की चीजें दी जाती हैं। इसलिए आपको ममता कार्ड की वजह से वो भी फ्री में दी जाती हैं। आप उन्‍हें अपने नजदीकी आंगवाड़ी केन्द्र से ले सकते हैं या आपको प्रसव के बाद सीधा सरकारी अस्‍पताल से दे दी जाती है। इसका भी आपको एक रूपया नहीं देना होता है।

महिला को आर्थिक सहायता

इसके अलावा महिला को 20 हजार रूपए तक की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। जो कि आपको ममता कार्ड होने की वजह से दी जाती है। इस सहायता के बारे में हम आपको आगे जानकारी देंगे। क्‍योंकि यह पूरी सहायता किस्‍तों में दी जाती है।

ममता कार्ड के तहत मिलने वाला पैसा?

जैसा कि हमने आपको बताया कि ममता कार्ड की वजह से कुल 21 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें यदि आपको लड़का पैदा होता है तो 20 हजार रूपए दिए जाते हैं, जबकि यदि आपको लड़की पैदा होती है तो 21 हजार रूपए दिए जाते हैं। ये सारा पैसा आपको कई किस्‍तों में दिया जाता है।

इसमें हम आपको बता दें कि बच्‍चे के जन्‍म पर आपको 2 हजार रूपए दिए जाते हैं, जबकि बच्‍चे के स्‍कूल में एडमिशन होने पर 2 हजार रूपए दिए जाते हैं। इसके अलावा जब बच्‍चा 5 वीं कक्षा पास कर लेता है तो आपको 5 हजार रूपए दिए जाते हैं। जबकि 12 वीं पास करने पर आपको पूरे 12 हजार रूपए दिए जाते हैं। ये सारा पैसा महिला के बैंक खाते में दिए जाते हैं।

ममता कार्ड बनवाने की योग्यता?

ऐसा नहीं है कि कोई भी महिला अपना ममता कार्ड बनवा सकती है। इसलिए आइए अब हम आपको जानकारी दें कि इसके लिए क्‍या योग्यता चाहिए।

  • महिला का राजस्‍थान का स्‍थाई निवासी होना चाहिए। साथ ही उसके पास जन आधार होना चाहिए।
  • महिला की आयु 20 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।
  • ममता कार्ड आप प्रसव के 6 हप्‍तों से पहले तक बनवा सकते हैं, इसके अलावा आप प्रेग्‍नेंट होने के तुरंत बाद कभी भी बनवा सकती हैं।

ममता कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्‍तावेज?

  • जन आधार कार्ड।
  • पति-पत्‍नी का आधार कार्ड।
  • पत्‍नी के बैंक अकाउंट की कापी।
  • गर्भवती महिला का जांच कार्ड।
  • पूरे परिवार से जुड़ी जानकारी।
  • मोबाइल नंबर और वर्तमान पता।

ममता कार्ड कैसे बनाएं?

ममता कार्ड कैसे बनाएं में हम आपको सबसे पहले ये बता दें कि यह सुविधा केवल सरकारी अस्‍पतालों और आंगनवाड़ी केन्‍द्रों में मिलती है। यदि आप गांव से हैं तो आंगनवाड़ी में चले जाएं अन्‍यथा यदि आप शहर से हैं तो आपको नजदीकी सरकारी अस्‍पताल में चले जाना चाहिए।

वहां पर आपको एक फार्म दिया जाएगा उसे पूरी तरह से भरकर और उसके पीछे जरूरी दस्‍तावेज लगाकर जमा कर दें। इसके बाद आपको कुछ दिनों बाद ममता कार्ड बनाकर दे दिया जाएगा। जो कि आपको हमेशा अपने पास रखना है। यहां पर हम आपको एक और जानकारी दे दें कि ममता कार्ड आप ऑनलाइन नहीं बनवा सकते हैं।

ममता कार्ड के अंदर मौजूद जानकारियां

  • ममता कार्ड के अंदर आपके प्रसव की संभावित तिथि दी गई होती है।
  • ममता कार्ड के अंदर प्रसव के अंदर होने वाले जोखिम की जानकारी दी गई होती है।
  • ममता कार्ड के अंदर आपके पूरे परिवार की जानकारी दी गई होती है।
  • ममता कार्ड के अंदर आपके टीकाकरण और जांच आदि से जुड़़ी सारी जानकारी दी गई होती है।
  • ममता कार्ड के अंदर आपके प्रसव के बाद बच्‍चे के लिंग, वजन आदि से जुड़ी सारी जानकारी दी गई होती है।
  • ममता कार्ड के अंदर आपसे संपर्क करने का पूरा पता लिखा होता है।

सरकारी अस्‍पताल में डिलीवरी करवाने से पहले क्‍या देखें?

जैसा कि आपने जाना कि ममता कार्ड के अंदर आपको हमेशा सरकारी अस्‍पताल में डिलीवरी करवानी होती है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि अस्‍पताल का चुनाव कैसे करें।

अस्‍पताल का स्‍टाफ

किसी भी सरकारी अस्‍पताल में डिलीवरी करवाने से पहले आपको सबसे पहले वहां का स्‍टफ देख लेना चाहिए कि वहां पर कुल कितने लोगों का स्‍टाफ है। क्‍योंकि यदि वहां पर पूरे लोग ही नहीं होंगे तो आपको उचित सुविधा किस तरह से मिलेगी।

अस्‍पताल में मौजूद मशीनें

इसके बाद आपको वहां पर देख लेना चाहिए कि वहां पर कितने प्रकार की मशीनें हैं। क्‍योंकि संभव है कि इलाज के दौरान यदि आपको ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है तो वहां पर हर तरह की मशीन होनी चाहिए। इसलिए जरूरी है कि वहां पर हर तरह की मशीन उपलब्‍ध हो।

अस्‍पताल में मौजूद बेड

इसके अलावा आपको अस्‍पताल में मौजूद बेड (Bed) की जानकारी होनी चाहिए। जिससे आप जब भी वहां जाएं तो पूरी मात्रा में बेड मौजूद हों। क्‍योंकि यदि आपके अस्पताल में बेड ही कम होंगे तो वहां किस तरह से मरीजों को रखा जाएगा और उनकी देख भाल की जाएगी।

मरीजों का फीडबैक

इसके अलावा यदि अभी तक किसी भी इंसान ने उस अस्‍पताल में डिलीवरी करवाई है तो एक बार उससे अवश्‍य मिल लें। क्‍योंकि सही मायने में उसे पता होता है कि वहां पर किस तरह की सुविधा दी जाती है। साथ ही वहां का स्‍टाफ कैसा है। यदि वो आपको सबकुछ सही से बताता है तो आप वहां पर अवश्‍य डिलीवरी करवाने का फैसला लें।

FAQ

ममता कार्ड कैसे बनाएं?

ममता कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी अस्‍पताल में जाना होगा या ग्रामीण लोगों को नजदीकी आंगनवाड़ी केन्‍द्र में जाना होगा।

ममता कार्ड कितने रूपए में बनता है?

ममता कार्ड पूरी तरह से फ्री में बनता है। साथ ही इसके आवेदन का भी कोई पैसा नहीं लगता है।

ममता कार्ड कितने दिन में बन जाता है?

ममता कार्ड कई बार हाथों हाथ बन जाता है। लेकिन कई बार आवेदन के 2 से 3 दिन के अंदर आसानी से बन जाता है।

ममता कार्ड बनवाने की योग्यता?

ममता कार्ड बनवाने के लिए महिला का राजस्‍थान निवासी होना चाहिए, साथ ही उसको गर्भवती होना जरूरी है।

ममता कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्‍तावेज?

ममता कार्ड बनवाने के लिए जन आधार, आधार कार्ड और फोटो आदि मुख्‍य रूप से चाहिए। इसके अलावा ममता कार्ड का आवेदन फार्म।

ममता कार्ड के तहत मिलने वाली सुविधाएं?

ममता कार्ड की सहायता से आपको प्रसव से जुड़ी सुविधा, दवाइयां और आर्थिक मदद दी जाती है। जो कि 21 हजार रूपए तक की होती है।

ममता कार्ड के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता?

ममता कार्ड बनवाने के बाद आपको जन्‍म पर 2 हजार, स्‍कूल में दाखिले पर 2 हजार और 5 वीं पास करने पर 5 हजार और 12 वीं पास करने पर 12 हजार रूपए की सहायता दी जाती है।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि ममता कार्ड कैसे बनाएं। इसे जानने के बाद आप आसानी से ममता कार्ड बनवा सकते हैं साथ ही इसका लाभ उठा सकते हैं। क्‍योंकि यह सुविधा राजस्‍थान में रहने वाली हर गर्भवती महिला के लिए पूरी तरह से फ्री है। इसके अलावा ममता कार्ड की तरफ से मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ भी उठा सकते हैं।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment