मांगलिक दोष की काट क्या है? | Manglik dosh kaise Hataye

Manglik dosh ki kaat: अपनी कुंडली में मंगल के आ जाने से काफी सारे लोग हमारे देश में मांगलिक हो जाते हैं। भले ही इसमें उनका कोई दोष नहीं होता है। लेकिन फिर भी उनका जीवन इस दोष के आ जाने से बेहद ही कठिन हो जाता है। लिहाजा दिमाग में हमेशा ये सवाल चलता रहता है कि मांगलिक दोष की काट क्‍या है?

ऐसे में यदि आप भी मांगलिक दोष की काट जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको मांगलिक दोष की सबसे अच्‍छी काट बताएंगे। जिससे मंगल का कोई भी बुरा प्रभाव आपके जीवन पर नहीं पड़ेगा।

मांगलिक क्‍या होता है?

मांगलिक दोष की काट के बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि मांगलिक क्‍या होता है। तो हम आपको बता दें मांगलिक कोई इंसान तब कहलाता है जब उसकी कुंडली में कुछ खास जगहों पर मंगल बैठा हो।

इससे वह इंसान या औरत मांगलिक हो जाती है। जिसका उसके जीवन पर बेहद ही बुरा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, कुछ उपाय और जीवन जीने के तरीके में बदलाव लाकर मंगल के बुरे प्रभाव को अपने जीवन में कम किया जा सकता है।

मांगलिक दोष की काट

मांगलिक दोष की काट क्‍या है? (सामान्‍य)

आइए अब हम आपको Manglik dosh kaise Hataye इसके बारे में जानकारी देते हैं। तो हम आपको बता दें मंगल को उपाय और जीवन में कुछ बदलाव लाकर आसानी से कम किया जा सकता है। इसलिए पहले हम आपको कुछ सामान्‍य चीजें बताने जा रहे हैं।

शुभ अशुभ से दूर रहें

मांगलिक दोष की काट सबसे पहली ये है कि आपको हमेशा शुभ अशुभ से दूर रहना होगा। अपने दिमाग में इस बात को बैठाना होगा कि शुभ अशुभ केवल वही होता है। जब हम किसी के साथ गलत या सही करते हैं। यदि हम एक मानव के तौर पर सही हैं तो हमें ये मान लेना चाहिए कि हमारे साथ कभी कुछ गलत नहीं होगा। फिर चाहे हमारी कुंडली में किसी भी तरह का मंगल या अन्‍य कोई ग्रह क्‍यों ना बैठा हो।

अपनी गलती को समझना होगा

कई बार हम मांगलिक होने के चलते हर काम में केवल मांगलिक होने की वजह से ऐसा हो रहा है ये मान लेते हैं। लेकिन यह सच नहीं है। हम अपने जीवन में जो भी करते हैं उसका परिणाम उसकी मेहनत पर निर्भर करता है। इसलिए हमें ये बात मान लेनी चाहिए कि यदि हमारे द्वारा किया गया कोई काम गलत हुआ है, तो उसमें संभव है कि हमारी भी कोई गलती हो।

इसलिए आगे चलकर हमें उस काम को पूरी तरह से समझना चाहिए। साथ ही जहां हमारी गलती लगे हमें उसे दूर करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। यदि हम मांगलिक होने का बहाना बनाते चले जाएंगे, तो शायद जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे।

अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए

आस्‍था हर इंसान में होती है। लेकिन कई बार हम लोग आस्‍था के चक्‍कर में अंधविश्‍वास को अपने मन में बैठा लेते हैं। इसलिए यदि हमें मांगलिक दोष की काट चाहिए तो जरूरी है कि हम सही और अच्‍छी जानकारी ही मानें। क्‍योंकि ऐसे काफी सारे लोग हैं जो कि मांगलिक होना एक तरह से अभिशाप कहते हैं।

लेकिन सच में ऐसा कुछ नहीं है। आज के समय में काफी सारे लोग मांगलिक होकर भी एक अच्‍छा जीवन जी रहे हैं। इसलिए आपको कभी ऐसे लोगों के चक्‍कर में नहीं पड़ना जो कि आपको मांगलिक होने के चलते डराने का काम करें।

उपायों से दूर रहें

आज के समय में मांगलिक दोष की काट के नाम पर अनेकों उपाय बताए जाते हैं। इसलिए काफी सारे लोग उन उपायों के चक्‍कर में पड़कर अपना समय और पैसा खराब करते हैं। इसलिए हम आपको मांगलिक दोष की काट के तौर पर बताना चाहेंगे कि आपको ऐसे उपायों से दूर रहना चाहिए।

आपको केवल उन्‍हीं उपायों के साथ जाना चाहिए जो सच्‍चे मन से भगवान में आस्‍था का प्रतीक हों। साथ ही जिनमें किसी भी तरह का पैसा खराब ना होता है। क्‍योंकि कई बार देखा जाता है कि लोग पूजा पाठ में लाखों रूपए तक खराब कर देते हैं। इसके बाद भी उन्‍हें कोई फायदा देखने को नहीं मिलता है।

हमेशा मेहनत में यकीन रखें

मांगलिक दोष की काट एक तरह से मेहनत भी है। संभव है कि यदि आप मेहनत ना करें और फिर अपनी असफलता का दोष मांगलिक होने पर थोप दें। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आपको हमेशा हर काम पूरी मेहनत से करना है।

जब आप मेहनत करेंगे और आप सफल होंगे तो आपके दिमाग से ये बात ही निकल जाएगी कि आप किसी भी तरह से मांगलिक हैं और आपके जीवन में सभी काम बुरे ही बुरे हो रहे हैं। लेकिन यदि आप मेहनत नहीं करेंगे तो आपके दिमाग में हमेशा मांगलिक के भाव ही आते रहेंगे।

मांगलिक दोष की काट क्‍या है? (उपाय)

आइए अब हम आपको मांगलिक दोष की काट क्‍या है। इससे जुड़े कुछ उपाय बताते हैं। जिससे आपके जीवन में मंगल का बुरा प्रभाव समाप्‍त हो सकता है। मंगल दोष को पूरी तरह से समाप्‍त करने के लिए आपको उपाय के साथ मानसिक तौर पर भी मजबूत रहना होगा।

गणपति जी की पूजा करें

मांगलिक दोष की काट पाने के लिए आपको चाहिए कि आप गणपति भगवान की पूजा करें। आप ये पूजा अपने घर में किसी भी समय और लड़का और लड़की दोनों कर सकते हैं। इससे आपको मंगल की वजह से होने वाली समस्‍या काफी हद तक समाप्‍त हो जाएगी। गणपति की पूजा का ज्‍यादा फल पाने के लिए आपको हमेशा केसरिया रंग के गणपति की पूजा ही करनी चाहिए।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

कहा जाता है कि हनुमान जी की पूजा जो इंसान करता है वो हमेशा निडर होता है। इसलिए यदि आप चाहें तो हर मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने के साथ हनुमान चालीसा का जाप भी कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में मांगलिक होने का दोष काफी हद तक कम हो जाएगा।

इसके अलावा आप दिन में 21 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। इससे भी आपको काफी हद तक फायदा देखने को मिलेगा। यहां आपको हम एक बात और बता दें आपको ये काम लगातार करना है। इसके अलावा आप एक सफेद ध्‍वज हनुमान मंदिर पर या घर के आसपास किसी पीपल के पेड़ पर भी लगा सकते हैं।

भात पूजा करवा लें

यदि आप भात पूजा के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें यह पूजा चावल से होती है। यह पूजा शिवलिंग रूपी मंगल देव की होती है। खास तौर पर यह पूजा तब करवानी चाहिए जब किसी भी मांगलिक लड़के या लड़की की शादी हो। वैसे तो इस पूजा को कहीं भी करवाया जा सकता है। पर यदि इसका ज्‍यादा फल प्राप्‍त करना है तो आप इसे उज्‍जैन के मंदिर में करवा सकते हैं। इसलिए यदि आप उज्‍जैन के आसपास रहते हैं तो वहीं करवाएं।

नीम का पेड़ लगाएं

माना जाता है मंगल की दक्षिण दिशा होती है। इसलिए यदि आप मंगल को शांत करना चाहते हैं तो आपको चाहिए कि आप अपने मुख्‍य दरवाजे से दोगुनी दूरी पर जाकर एक नीम का पेड़ लगाएं। इससे आपके ऊपर मांगलिक होने का असर बेहद कम हो जाएगा। साथ ही नीम का  पेड़ पर्यावरण के लिए भी लाभकारी होता है।

आंखों में सफेद सुरमा लगाएं

ऐसे लड़के और लड़कियां जो कि मंगल दोष से पीडि़त हैं। उनको चाहिए कि वो अपनी आंखों में सफेद सुरमा लगाएं। यदि सफेद सुरमा ना मिले तो काला सुरमा लगाएं। ऐसा वो जब भी समय मिले तभी कर लें। इससे उनके जीवन में मंगल का प्रभाव कम होता चला जाएगा। साथ ही उनके जीवन में हर काम भी बनने लगेंगे।

गुड़ खाकर बाहर निकलें

मंगल जातकों को चाहिए कि जब भी घर से बाहर किसी भी काम से जाएं तो उन्‍हें निकलने से पहले थोड़ा सा गुड़ अवश्‍य खा लेना चाहिए। साथ ही यदि संभव हो तो दूसरे लोगों को भी खिला देना चाहिए। इससे उनके जीवन में मंगल का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। ये काम मंगल जातक के लड़का और लड़की दोनों तक सकते हैं। इससे उनके जीवन का हर काम बनता चला जाएगा।

मंदिर में दान करें

मंगल जातकों को चाहिए कि वो हर मंगलवार को मंदिर जाएं और जितना भी संभव हो उतना वहां दान कर दें। इसमें गेंहूं, गुड़, मसूर, मूंगा, लाल वस्‍त्र, लाल चंदन और लाल रंग की कोई भी मिठाई दान कर सकते हैं। ऐसा करने से उनके जीवन में बुरी दशा में चल रहा मंगल शांत होता है और उनके जीवन का हर काम सफल होने लगता है। जिससे जीवन में उन्‍हें तरक्‍की मिलती है।

FAQ

मांगलिक दोष की काट क्‍या है?

मंगल दोष को खत्‍म करने के कई तरह के उपाय होते हैं। जिन्‍हें आप अपनाकर अपने जीवन से मंगल का प्रभाव समाप्‍त कर सकते हैं।

मंगल दोष कब समाप्‍त होता है?

मंगल दोष समय के साथ कम जरूर हो जाता है। लेकिन यह कहना कि उम्र के किसी पड़ाव पर यह एकदम समाप्‍त हो जाता है। यह कहना गलत होगा।

मंगल दोष की पहचान कैसे की जाती है?

मंगल दोष की पहचान जातक की कुंडली देखकर ही जाती है। बिना कुंडली देखे किसी भी इंसान को मांगल‍िक नहीं कहा जा सकता है।

क्‍या लड़के भी मांगलिक होते हैं?

हॉ, लड़के और लड़कियां दोनों मांगलिक होते हैं। साथ ही दोनों के ऊपर प्रभाव भी लगभग एक समान पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि मांगलिक दोष की काट क्‍या है अब आप समझ गए होंगे। इसके बाद आप इन उपायों को करके अपने जीवन में पड़ रही मंगल के बुरे प्रभाव को समाप्‍त कर सकते हैं। जिसके बाद आपके विवाह से लेकर जीवन का हर काम पूरी तरह से सफल होगा। क्‍योंकि मंगल जितना बुरा बताया जाता है। असल में वो इतना बुरा है नहीं।

Disclaimer

ऊपर बताया गया हर उपाय केवल धर्म और मान्यताओं को आधार बनाकर बताया गया है। All In Hindi इनमें से किसी भी उपाय की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए उपयोग में लेने से अपने स्‍तर पर दोबारा से इसकी पुष्टि कर लें।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment