तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं।

Tulsi ka Paudha Kisi ko Dena Chahiye ya Nahi: हिंदू धर्म में तुलसी को महज एक पौधा मात्र नहीं माना जाता है। इस पौधे को एक देवी के रूप में देखा जाता है। जिसे हम लोग बोलचाल में ‘तुलसी माता’ के नाम से जानते हैं। लेकिन आज के समय में कई लोग तुलसी के पौधे को उपहार स्‍वरूप देने का काम भी करते हैं।

ऐसे में सवाल आता है कि तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं। अगर तुलसी को देना चाहिए तो कैसे दे सकते हैं। इसके अलावा यदि तुलसी को उपहार में नहीं देना चाहिए, तो उससे क्‍या होता है।

तुलसी का पौधा किसे कहते हैं?

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं इसके बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि तुलसी क्‍या होती है। तो हम आपको बता दें कि तुलसी का पौधा भी दूसरे पौधों की तरह ही एक सामान्‍य पौधा होता है।

लेकिन तुलसी को हिंदू धर्म में तुलसी माता के रूप में माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि तुलसी का पौधा जहां भी लगा होता है वहां माता का वास होता है। इसलिए इसकी पूजा पाठ की जाती है।

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं

तुलसी के पौधे को कहां लगाना चाहिए?

जैसा कि आपने जाना कि तुलसी के पौधे के ऊपर तुलसी माता का वास होता है। ऐसे में यह बात भी सच है कि तुलसी के पौधे के ऊपर माता का वास तभी होता है। जब आप उसे सही जगह लगाएंगे। इसमें सबसे उपयुक्‍त जगह घर का आंगन माना जाता है। साथ ही तुलसी के पौधे को जमीन की बजाय गमले में लगाना ज्‍यादा सही रहता है।

साथ ही तुलसी के पौधे को हमेशा 1, 3, 5, 7 की संख्‍या में ही लगाना चाहिए। इसके अलावा तुलसी लगाने का सबसे उपयुक्‍त दिन गुरूवार को माना जाता है। साथ ही यदि संभव हो तो कार्तिक मास जो कि अक्‍टूबर नंवबर के महीने में आता है। उसके अंदर गुरूवार को तुलसी का पौधा लगाया जाए तो ज्‍यादा फायदेमंद रहता है।

तुलसी का पौधा किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए?

ऐसा नहीं है कि तुलसी का पौधा हर किसी के लिए फायदे मंद ही होता है। तुलसी माता कुछ ऐसी जगह भी होती हैं। जहां वो कभी नहीं जाना चाहती हैं। आइए उनके बारे में भी एक बार जान लें।

  • जिन घरों मांस और मछली का सेवन किया जाता है। उन घरों में कभी भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाएिह। इससे तुलसी माता का अपमान होता है।
  • जिन घरों में शराब और जुआ खेलने वाले लोग रहते हों। वहां भी तुलसी का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए।
  • कभी भी घर ही छत पर तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। हालां‍कि, यदि घर ही छत पर हो तो उस परिवार के लिए उसकी छत आंगन का काम करती है।
  • तुलसी का पौधा जहां भी लगा हो उसके आसपास कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। इससे तुलसी का अपमान होता है।
  • तुलसी का पौधा जहां लगा हो वहां कभी भी चप्‍पल पहन का झाडू नहीं लगानी चाहिए। साथ ही झाडू लगाने से पहले उसे धो लेना चाहिए।
  • तुलसी के पौधे की एकादशी के दिन कभी पूजा नहीं करनी चाहिए, ना ही इस दिन नया पौधा लगाना चाहिए। क्‍योंकि इस दिन तुलसी माता का शालिग्राम से विवाह हुआ था। जिससे वो इस दिन व्रत रखती हैं।
  • तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। तुल‍सी के लिए सबसे उपयुक्‍त दिशा उत्तर और पूर्व मानी जाती है।
  • तुलसी माता की कभी भी रविवार के दिन पूजा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा दिन छिपने के बाद कभी भी तुलसी के पत्‍ते नहीं तोड़ने चाहिए।

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं?

आइए अब हम मूल सवाल पर आते हैं कि तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं। इसका जवाब एक शब्‍द में ये है कि ‘नहीं’ क्‍योंकि तुलसी के ऊपर भगवाव विष्‍णु और तुलसी माता का वास होता है। इसलिए माना जाता है कि यदि आपने अपनी तुलसी किसी को दे दी तो आपने अपने घर की लक्ष्‍मी ही उस इंसान को दे दी।

इससे आपके घर में धन, स्‍वास्‍थ्‍य और शांति सब उसी के साथ घर छोड़ कर चला जाता है। इसके अलावा आपने जिस इंसान को तुलसी दे दी है। उसकी सारी नकारात्‍मक उर्जा आपके पास आ जाती है। इसलिए इस बात को अपने दिमाग में गांठ बांध लें कि कभी भी तुलसी का पौधा किसी को मांगने पर भी ना दें। उपहार स्‍वरूप देने की बात की बात तो बहुत दूर है।

किसी के मांगने पर तुलसी कैसे दें?

यदि कोई इंसान आपसे तुलसी का पौधा मांगता है तो आप उसे सीधे शब्‍दों में कभी मना नहीं कर सकते हैं। साथ ही किसी की मदद करना तो बड़ा ही पुण्‍य का काम कहलाता है। इसलिए यदि आपसे कोई इंसान तुलसी मांगे तो आप उसे एक नई तुलसी दे सकते हैं।

बस उसे वो तुलसी ना दें जिसकी आप रोजाना पूजा करते हैं या आपके घर में जो काफी लंबे समय से लगी है। इसलिए यदि आपके पास कई सारी तुलसी हैं तो आप उनमें से कोई तुलसी दे देंगे तो अशुभ नहीं होगा। लेकिन यदि उपहार देने की बात आए तो आप तुलसी की बजाय किसी और पौधे का चुनाव कर सकते हैं।

तुलसी का पौधा सूखने पर क्‍या करें?

जैसा कि आपने जाना कि तुलसी का पौधा बेहद ही पवित्र होता है। इसलिए यदि तुलसी का पौधा सूख जाता है तो उसे ऐसे ही नहीं फैंकना चाहिए। इसमें सबसे पहले ये देखना चाहिए कि यदि आपकी हरी भरी तुलसी अचानक से सूख जाती है, तो यह घर में किसी संकट के आने का संकेत होता है।

इसके बाद यदि आपकी तुलसी किसी सामान्‍य वजह से सूख जाती है तो आपको चाहिए कि आप अपने घर में किसी पुरूष से ही उस पौधे को जड़ समेत उखड़वाएं। इसके अलावा उखाड़ने से पहले उसमें पानी दे दें। साथ ही कभी भी रविवार या एकादशी के दिन ना उखाड़े। तुलसी उखाड़ने के बाद आप उसे किसी नदी, तालाब या नहर में प्रवाहित कर दें। या किसी पवित्र जगह पर जाकर जमीन में दबा दें।

तुलसी के पत्‍ते के फायदे

  • तुलसी के पत्‍ते साथ रखने से इंसान खुद को शाक्तिशाली महसूस करता है।
  • जो बच्‍चे पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं। उन्‍हें तुलसी का पत्‍ता अपने पास रखना चाहिए।
  • तुलसी के पत्‍ते को तकिए के नीचे रखकर सोने से नकारात्‍मक उर्जा दूर रहती है।

तुलसी के पत्‍ते के नुकसान

  • तुलसी के पत्‍ते में आयरन और पारा जैसे पदार्थ पाए जाते हैं। इसलिए दांतों से चबाने पर आपके दांत खराब हो जाते हैं।
  • यदि ज्‍यादा मात्रा में तुलसी के पत्‍ते कोई खा लेता है। तो उसका खूना पतला होने लगता है। जो सेहत के लिए सही नहीं होता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए तुलसी का पत्‍ता बेहद नुकसान करता है। इसलिए उन्‍हें तुलसी का पत्‍ता नहीं खाना चाहिए।
  • किसी खास तरह की बीमारी में डॉक्‍टर की सलाह पर तुलसी के पत्‍ते का सेवन अवश्‍य किया जा सकता है। वहां ये लाभकारी सिद्ध होता है।

FAQ

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं?

तुलसी का पौधा कभी उपहार में नहीं देना चाहिए। जरूरी होने पर आप उस तुलसी को दे सकते हैं। जिसकी आप पूजा पाठ नहीं करते हैं।

तुलसी को उपहार में देने से क्‍या होता है?

तुलसी को उपहार में देने से उस घर की लक्ष्‍मी माता भी सामने वाले घर में चली जाती हैं। जिससे घर में कंगाली और बीमारी का वास शुरू हो जाता है।

तुलसी के पौधे को कहां लगाना चाहिए?

तुलसी के पौधे को घर के आंगन में गमले में लगाना चाहिए। साथ ही वहां साफ सफाई रखनी चाहिए।

तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए?

तुलसी का पौधा गुरूवार के दिन लगाना चाहिए। साथ ही अक्‍टूबर नंवबर का माह सबसे सही रहता है। एकादशी के दिन तुलसी का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए।

तुलसी माता की पूजा कब नहीं करनी चाहिए?

रविवार और एकादशी के दिन तुलसी माता की पूजा नहीं करनी चाहिए। साथ ही कभी भी दिन छिपने के बाद तुलसी के पौधे पत्‍ते नहीं तोड़ने चाहिए।

तुलसी के पौधे को किस दिन नहीं छूना चाहिए?

तुलसी के पौधे को रविवार को और एकादशी के दिन नहीं छूना चाहिए। इस दिन तुलसी माता व्रत रखती हैं। और छूने से वो खंडित हो जाता है।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं। इसके अलावा तुलसी से जुड़ी अन्‍य चीजें भी समझ गए होंगे कि कैसे तुलसी माता की कृपा प्राप्‍त की जा सकती है। साथ ही तुलसी माता कब इंसान से नाराज हो जाती हैं। अब हम आशा करते हैं कि आप तुलसी माता को हमेशा प्रसन्‍न रखेंगे और आपका घर हमेशा धन धान्‍य से भरा रहेगा। ‘जय तुलसी माता की’

Disclaimer

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं इससे जुड़ी दी गई जानकारी केवल सामाजिक और धार्मिक मान्‍यताओं के ऊपर आधारित है। All In Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment