सफेद पेठा के फायदे – सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे और नुकसान

Ash Gourd Juice Benefits in Hindi: पेठे की सब्‍जी हम सभी ने खाई होगी। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि एक सफेद पेठा (Ash Gourd) भी होता है। जिसका जूस हम सभी के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। सफेद पेठा के जूस को यदि हम रोज पिएं तो हमारे शरीर से अनेकों बीमारियां जीवनभर के लिए हमसे दूर हो जाएं।

इसलिए यदि आप अभी तक नहीं जानते हैं कि सफेद पेठा के फायदे और सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे और नुकसान क्‍या हैं, तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में सफेद का जूस बनाने की विधि से लेकर उसके फायदों तक की चर्चा करेंगे।

‘सफेद पेठा’ क्‍या होता है?

सफेद पेठा के फायदे के बारे में हम आपको जानकारी दें उससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि सफेद पेठा क्‍या होता है। तो हम आपको बता दें कि सफेद पेठा भी एक तरह की सब्‍जी होती है। इसे अंग्रेजी में Ash Gourd कहा जाता है। जो कि बिल्‍कुल पेठा और लौकी तरह गोल गोल आकार में होता है।

यह भी ठीक उसकी तरह होता है जैसे कि पीला पेठा आपने अक्‍सर बाजार में देखा होगा। हालांकि, सफेद पेठा की मांग बाजार में कम ही रहती है। इसलिए इसे खरीदने के लिए आपको अपने आसपास के बाजार में अच्‍छे से पता करना होगा। तभी आपको ये मिलेगा।

सफेद पेठा के फायदे

सफेद पेठा खरीदने का सही तरीका?

सफेद पेठा खरीदने का सही तरीका यही है कि आप बाजार जाएं और जिस दुकान पर बहुत सारे सफेद पेठा रखे हों, आप वहां से सफेद पेठा खरीद लें। इसमें आप सबसे पहले ये देख लें कि वह पूरी तरह से ताजा पेठा हो। साथ ही उसे किसी तरह से काटा ना गया हो। इसके अलावा रेट पर भी ध्‍यान देना होगा। क्‍योंकि काफी सारे लोग बहुत महंगा सफेद पेठा देते हैं।

खास बात ये है कि सफेद पेठा कई दिनों तक खराब नहीं होता है। इसलिए आप एक बार बाजार जाएं और कम से कम 15 दिनों तक के लिए सफेद पेठा खरीद लाएं। बस ध्‍यान ये रखें कि कटा हुआ सफेद पेठा 3 से 4 दिन बाद खराब हो जाता है। इसलिए फ्रिज में या पानी में बिना कटा हुआ पेठा ही लंबे समय के लिए रखें।

सफेद पेठा का जूस बनाने की विधि

आइए अब हम आपको सफेद पेठा की जूस बनाने की विधि के बारे में जानकारी देते हैं। जिससे आप सफेद पेठा के फायदे का लाभ उठा सकें।

  • सबसे पहले आप सफेद पेठा को अच्‍छे से धो लें। ताकि उसके ऊपर किसी तरह की मिट्टी या कीटाणु ना रह जाएं।
  • इसके बाद आपको चाहिए कि आप एक साबत सफेद पेठा को कम से कम दो या चार भागों में काट लें। ताकि आपको उसे पकड़ने में आसानी रहे।
  • इसके बाद आप उसके हर छोटे छोटे टुकड़े का छिलका उतार दें। ध्‍यान इस बात का रखें कि छिलका बिल्‍कुल भी ना लगा रहे वरना इसका जूस पीने में सही नहीं लगेगा।
  • इसके बाद आपको पेठे के अंदर जो बीज होते हैं वो भी निकाल देने होंगे। बीज में आप अच्‍छे से देख लें कि बीज एक भी ना बचे, वरना आपको जूस पीने में बहुत कड़वा लगेगा।
  • इसके बाद जो अंत में सफेद पेठा बचे उसे सब्जी की तरह छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। ताकि आप उसे मिक्‍सी में डाल सकें।
  • इसके बाद आपको उन छोटे छोटे टुकड़ों को मिक्‍सी के अंदर डाल देना होगा और मिक्‍सी को चलाकर उसे पीस देना होगा।
  • यदि आपके पास ज्‍यादा सफेद पेठा है तो आपको मिक्‍सी में कई बार डालने और निकालने होंगे।
  • अब आपको सारा सफेद पेठा जो कि पूरी तरह से पीसा जा चुका है वो एक बर्तन में निकालकर रख लेना होगा।
  • अब आपको एक पकड़ा या छन्‍नी लेनी होगी और उसमें थोड़ा थोड़ा सफेद पेठा डालकर उसका जूस किसी गिलास में निकाल लेना होगा। ता‍कि आप उसे पी सकें।
  • इस तरह से जब आप जूस निकालेंगे तो अंत में सफेद पेठा का थोड़ा का गूजा बच जाएगा। आप उसे अच्‍छी तरह से निचोड़ लें और फैंक दें।
  • इस तरह से जो जूस आपके गिलास में निकलकर आए आप उसे सीधा पी जाएं। बिना कुछ इसमें मिलाए।
  • यदि आपको पीने में सही नहीं लगता है तो इसमें थोड़ा पानी और काला नमक मिला सकते हैं। लेकिन यह तभी करें जब पीने में सही ना लगे।

सफेद पेठे का जूस पीने का सही समय?

सफेद पेठा के फायदे तभी हैं जब आप उसके जूस को सही समय पर पीते हैं। साथ ही सही तरीके से पीते हैं। इसलिए हम आपको बता दें क‍ि सफेद पेठे का जूस पीने का सही समय सुबह सुबह का होता है। इसमें आपको चाहिए कि आप सुबह उठें और एक गिलास जूस निकालें और उसे खाली पेट पी जाएं।

साथ ही इस बात का ध्‍यान रखें कि जूस पीने के बाद आप कम से कम 1 से 2 घंटे तक कुछ भी ना खाएं ना ही पिएं। ताकि आपका जूस सही से पच जाए। क्‍यांकि यदि आप कुछ खा पी लेते हैं तो आपको शरीर को सफेद पेठा के फायदे पूरी तरह से नहीं मिलेंगे। साथ ही ध्‍यान इस बात का भी रखें कि कभी भी एक गिलास से ज्‍यादा जूस ना पिएं। वरना ये शरीर में नुकसान कर सकता है।

सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे?

सफेद पेठा का जूस पीने के एक नहीं अनेकों फायदे हैं। इसलिए आइए एक बार हम आपको उन सभी फायदों के बारे में अवगत करवाते हैं। ताकि आप समझ सकें कि आपके लिए सफेद पेठा के फायदे कितने हैं।

पेट साफ करने में मददगार

सफेद पेठा के फायदे में सबसे पहला फायदा यही है कि जो भी इंसान सफेद पेठा का जूस पीता है उसका पेट हमेशा पूरी तरह से साफ रहता है। जिससे कभी उसे कब्‍ज, बवासीर, अल्‍सर, फिस्‍टूला आदि नहीं होता है। साथ ही पेट साफ होने के कारण उसका मल भी हमेशा मुलायम होता है, जिससे उसे मल त्‍याग करने में आसानी रहती है। इसलिए पेट साफ करने वालों को हमेशा सफेद पेठे का जूस पीना चाहिए।

मोटापे से राहत

जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके लिए सफेद पेठे का जूस रामबाण है। क्‍योंकि इसके अंदर कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही पानी की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे में सफेद पेठे का जूस पीने के बाद इंसान को बार बार भूख नहीं लगती है और वो फिर खाना नहीं खाता। इससे उसका मोटापा बहुत आसानी से कम हो जाता है।

गर्मी से राहत

गर्मी के अंदर जो लोग बाहर काम करते हैं, उन्‍हें सफेद पेठे का जूस अवश्‍य पीना चाहिए। क्‍योंकि उन लोगों का दिनभर पसीना निकलता है। ऐसे में यदि वो सुबह सुबह एक गिलास पेठे का जूस पी लेंगे तो उनके शरीर में दिनभर पानी की कमी नहीं होगी। जिससे गर्मी में वो लोग परेशान नहीं होंगे। साथ ही उनका मन भी शांत रहेगा।

थकान दूर करने में सहायक

थकान दूर करने में भी सफेद पेठे का जूस काफी हद तक मदद करता है। क्‍योंकि यदि आप सुबह एक गिलास सफेद पेठे का जूस पी लेते हैं तो आपका शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है। जिससे आप दिनभर जो भी काम करेंगे तो आपको थकान महसूस नहीं होगी। सफेद पेठा के फायदे में यह सबसे अहम है। क्‍यों‍कि दिनभर काम करने वालों में थकान सबसे अहम समस्‍या है।

कब्‍ज से राहत

जो लोग कब्‍ज से परेशान हैं। साथ ही कई बार दवाई और अन्‍य उपचार के बाद भी उनकी कब्‍ज बनी हुई है, तो उनको आज से ही सफेद पेठे का जूस पीना शुरू कर देना चाहिए। क्‍योंकि सफेद पेठे का जूस आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। जिससे आपका खाना जल्‍दी पचता है और मल सख्‍त नहीं होता है। जिससे आपको कब्‍ज की शिकायत नहीं रहती है।

शरीर की अंदरूनी सफाई में मददगार

हमारे शरीर के अंदर बीमारियों का सबसे बड़ा कारण ये है कि हमारे शरीर में अनकों विषैले पदार्थ मौजूद होते हैं। जो कि एक तरह से हमारे शरीर का बीमार करने का काम करते हैं। लेकिन यदि आप रोजाना एक गिलास सफेद पेठे का जूस पीते हैं, तो ये जूस इन सबकी सफाई कर देता है। या‍नि इन्‍हें शरीर से बाहर निकाल देता है।

जिससे आपका शरीर अंदर से भी पूरी तरह से साफ सुथरा हो जाता है। और जब आपका शरीर अंदर से साफ होता है तो मौसम कैसा भी आपको बीमारी का डर नहीं रहता है। साथ ही आपके शरीर की रोग प्रतिरोधकता क्षमता भी बढ़ जाती है। जिससे आपको किसी तरह की दवाई खानी पड़ती है।

चेहरे की सुदंरता बढ़ाने में सहायक

सफेद पेठा के फायदे में एक फायदा ये भी है कि आप इसे पीते हैं तो आपका चेहरा पूरी तरह से चमकने लगता है। क्‍योंकि सफेद पेठे का जूस पीने से आपका शरीर पूरी तरह से स्‍वस्‍थ रहता है। आपके शरीर के अंदर किसी तरह का विषैला पदार्थ नहीं होता है। साथ ही आपको किसी तरह की थकान नहीं महसूस होती है। इसलिए आपके चेहरे पर हमेशा खुशी और लालिमा बनी रहती है। जो कि आज लोगों के चेहरे से एक तरह से गायब हो गई है।

सफेद पेठे का जूस पीने के नुकसान?

सफेद पेठे का जूस पीने के अपने कुछ नुकसान भी हैं। क्‍योंकि हर चीज के कुछ फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी अवश्‍य होते हैं। आइए एक बार आपको उनसे भी अवगत करवा देते हैं। ताकि आप उनसे बचे रहें।

  • यदि आप रोजाना ज्‍यादा मात्रा में सफेद पेठे का जूस पीते हैं तो आपको इससे उल्‍टी, जी मचलाना, दस्‍त लगने जैसी समस्‍या हो सकती है।
  • संभव है कि आपके शरीर में सफेद पेठे के जूस से एलर्जी की समस्‍या हो। यदि ऐसा हो तो आप सफेद पेठे का जूस पीना बंद कर दें।
  • कभी भी सर्दी के मौसम में सफेद पेठे का जूस ना पिएं। क्‍योंकि यह ठंडा होता है। ऐसे में संभव है कि आपको ठंड लग जाए।
  • गर्भवती महिलाएं केवल डॉक्‍टर की सलाह पर ही सफेद पेठे का जूस पिएं। अन्‍यथा गर्भ से पहले और बाद में ही इसे पीना शुरू करें।
  • ऐसे लोग जो कि डॉक्‍टर से किसी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहें हैं, उन्‍हें सफेद पेठे का जूस डॉक्‍टर की सलाह पर ही पीना चाहिए। अन्‍यथा इसका नुकसान हो सकता है।
  • यदि सफेद पेठे का जूस गलत समय पर आप पीते हैं तो आपको सफेद पेठा के जूस के फायदे की बजाय नुकसान देखने को मिल सकता है। इसलिए इसे पीने का सही समय और मात्रा अवश्‍य ध्‍यान में अवश्‍य रखें।

FAQ

सफेद पेठे का जूस पीने के क्‍या फायदे हैं?

सफेद पेठे का जूस पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, थकान नहीं होती है और आपका पाचन तंत्र सही बना रहता है आदि कई फायदे हैं।

सफेद पेठे का जूस पीने का नुकसान?

गलत समय पर या ज्‍यादा जूस पीने से अपको उल्‍टी, दस्‍त या जी मचलाने जैसी समस्‍या देखने को मिल सकती है। साथ ही कई लोगों में सफेद पेठे का जूस पीने से एलर्जी की समस्‍या भी देखने को मिलती है।

सफेद पेठे का जूस पीने का सही समय?

सफेद पेठे का जूस पीने का सही समय सुबह खाली पेट होता है। साथ ही जूस पीने के 1 से 2 घंटे तक आप कुछ भी ना खाएं ये भी जरूरी है।

सफेद पेठे का जूस पीने की सही मात्रा?

एक वयस्‍क आदमी को रोजाना अधिकतम 1 गिलास से ज्‍यादा जूस नहीं पीना चाहिए। हालांकि, यदि वो रोजाना जूस पीता है तो यह मात्रा कम भी कर सकता है।

सफेद पेठे का जूस किसे नहीं पीना चाहिए?

गर्भवती महिलाओं और ऐसे लोग जो कि डॉक्‍टर से किसी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं, उन्‍हें सफेद पेठे का जूस नहीं पीना चाहिए। यदि वो जूस पीना भी चाहें तो डॉक्‍टर की सलाह पर ही पिएं।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि सफेद पेठा के फायदे क्‍या हैं। साथ ही सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे और नुकसान क्‍या हैं। इन्‍हें जानने के बाद आप समझ गए होंगे कि सफेद पेठा का जूस पीने का नुकसान तभी है जब आप खुद से कोई लापरवाही करते हैं। अन्‍यथा तो इसके पीने के फायदे ही फायदे हैं। इसलिए आप महिला हों या पुरूष, बच्‍चे हों या जवान आप सफेद पेठे का जूस रोजाना अवश्‍य पिएं।

Disclaimer

ये सभी जानकारी केवल सफेद पेठे के जूस के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए बताई गई हैं। किसी भी बीमारी से निदान पाने के लिए आपको सबसे पहले डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बाद सफेद पेठे का जूस केवल उस इलाज में सहयोग की भूमिका मात्र अदा कर सकता है।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment