सुकन्या समृद्धि योजना में 500 या 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

SSY me 500 1000 jama karne par kitna milega: सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक बेहद ही महत्‍वपूर्ण योजना है। यह योजना खासतौर पर ऐसे परिवारों के लिए बेहद उपयोगी है। जिनके मन में हमेशा बेटियों की पढाई और शादी के खर्च की चिंता रहती है। सरकार ने उन्‍हें राहत देने के लिए यह योजना निकाली है।

लेकिन यदि आप अभी तक नहीं जानते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना क्‍या है। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना में 500 जमा करने पर कितना मिलेगा? सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा। तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए।

सुकन्या समृद्धि योजना क्‍या है?

सुकन्या समृद्धि योजना में 500 जमा करने पर कितना मिलेगा इसके बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको बताते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना क्‍या है। तो हम आपको बता दें कि यह एक तरह से बेटियों को समर्पित योजना है। जिसके अंदर कोई भी माता पिता बचपन से ही अपनी बेटी के नाम किस्‍त जमा करवा सकता है।

इसके बाद जब उस लड़की की उम्र 18 साल हो जाएगी तो उसकी पढ़ाई के लिए उसका पैसा ब्‍याज समेत मिलेगा। इसके अलावा 21 साल की होने पर उसका सारा पैसा ब्‍याज समेत मिल जाएगा। जिससे उसके परिवार पर किसी तरह से उसकी पढ़ाई या शादी का बोझ नहीं पड़ेगा।

सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के फायदे

  • यह एक ऐसी योजना है जिसके अंदर आपको दूसरी योजनाओं से ज्‍यादा ब्‍याज दिया जाता है। इसलिए इस योजना में सभी को पैसा लगाना चाहिए।
  • यह एक ऐसी योजना है। जिसके अंदर आपका पैसा पूरी तरह से बेटी के नाम ही होता है। इसलिए उसे किसी भी तरह से खर्च नहीं किया जा सकता है।
  • इस योजना के तहत आप जो भी पैसा निवेश करते हैं। वो पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। क्‍योंकि इसकी गारंटी भारत सरकार लेती है।
  • इस योजना के अंदर किस्‍त जमा करने की कोई बाध्‍यता नहीं है। हर इंसान अपनी इच्‍छा से जितनी मात्रा में चाहे किस्‍त जमा कर सकता है।
  • इस योजना के तहत हर बैंक या डाकघर में खाता खुलवाया जा सकता है। इसलिए देश का हर नागरिक इस योजना का फायदा आसानी से उठा सकता है।
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना
  • बैंक से पैसे कैसे कमाए?

सुकन्या समृद्धि योजना में 500 या 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना में 500 या 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा? इसके लिए हम आपको नीचे कई सारी टेबल देने जा रहे हैं। आप उनकी मदद से समझ सकते हैं कि यदि आप हर महीने 500, 1000, 2000 या 3 हजार रूपए जमा करते हैं, तो 21 साल बाद आपको कितने पैसे मिलेंगे।

500 रूपए हर महीने जमा करने पर (7.6 % ब्‍याज दर)

हर महीने पैसे जमा होंगे

500 रूपए

एक साल में कुल पैसे जमा होंगे

6 हजार रूपए

15 साल में कुल पैसे जमा होंगे

90 हजार रूपए

21 साल पूरे होने पर कुल जमा पैसों का 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज बनेगा

1 लाख 64 हजार 606 रूपए

21 साल बाद आपका जमा पैसा और ब्‍याज जोड़कर दिया जाएगा

2 लाख 54 हजार 606 रूपए

NOTE: ब्‍याज दरों में बदलाव होने पर मिलने वाली राशि में भी बदलाव संभव है।

1 हजार रूपए हर महीने जमा करने पर

1000 रूपए जमा करने पर (7.6 % ब्‍याज दर)

हर महीने पैसे जमा करने होंगे

1000 रूपए

एक साल में कुल पैसे जमा होंगे

12 हजार रूपए

15 साल में कुल पैसे जमा होंगे

1 लाख 8 हजार रूपए

21 साल पूरे होने पर सारे पैसों का कुल ब्‍याज बनेगा

3 लाख 29 हजार 212 रूपए

21 साल बाद आपका जमा पैसा और ब्‍याज जोड़कर मिलेगा

5 लाख 9 हजार 212 रूपए

NOTE: ब्‍याज दरों में बदलाव होने पर मिलने वाली राशि में भी बदलाव संभव है।

2 हजार रूपए हर महीने जमा करने पर

2000 रूपए जमा करने पर (7.6 % ब्‍याज दर)

हर महीने पैसे जमा होंगे

2000 रूपए

एक साल में कुल पैसे जमा होंगे

24 हजार रूपए

15 साल में कुल पैसे जमा होंगे

3 लाख 60 हजार रूपए

21 साल पूरे होने पर कुल पैसों का 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज बनेगा

6 लाख 58 हजार 525 रूपए

21 साल बाद आपका जमा पैसा और ब्‍याज जोड़कर मिलेगा

10 लाख 18 हजार 425 रूपए

NOTE: ब्‍याज दरों में बदलाव होने पर मिलने वाली राशि में भी बदलाव संभव है।

3 हजार रूपए हर महीने जमा करने पर

3000 रूपए पर जमा करने पर (7.6 % ब्‍याज दर)

हर महीने पैसे जमा होंगे

3000 रूपए

एक साल में कुल पैसे जमा होंगे

36 हजार रूपए

15 साल में कुल पैसे जमा होंगे

5 लाख 40 हजार रूपए

21 साल पूरे होने पर कुल पैसों का 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज बनेगा

9 लाख 87 हजार 637 रूपए

21 साल बाद आपका जमा पैसा और ब्‍याज जोड़कर मिलेगा

15 लाख 27 हजार 637 रूपए

NOTE: ब्‍याज दरों में बदलाव होने पर मिलने वाली राशि में भी बदलाव संभव है।

कुछ जरूरी बातें

  • सुकन्या समृद्धि योजना की ब्‍याज दरों में कभी भी बदलाव संभव है। क्‍योंकि यह लॉक नहीं हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में आपको कुल 15 साल तक ही पैसे जमा करने होंगे। इसके बाद 15 से 21 साल के बीच आपके जमा पैसों पर ही ब्‍याज मिलता रहेगा।
  • इसे योजना के अंदर केवल 0 से 10 साल तक की लड़कियों का ही खाता खुलवाया जा सकता है। 10 साल के बाद किसी भी तरह से खाता नहीं खुलवा सकते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में केवल पहली दो बेटियों के नाम ही पैसा जमा किया जा सकता है। हालांकि, यदि दूसरी बेटी जुड़वा होती हैं। तो दोनों के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंदर माता पिता जो पैसा जमा करते हैं 21 साल पूरे होने पर उनके ऊपर किसी तरह का हक नहीं जता सकते हैं। उसकी मालिक बेटी ही होती है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना की किस्‍त देने पर टैक्‍स से छूट और अंत में मिलने पर वाले पैसे पर किसी तरह का टैक्‍स नहीं लिया जाता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना की गारंटी पूरी तरह से सरकार लेती है। इसलिए इसमें जमा पैसे पर आपको किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।

FAQ

सुकन्या समृद्धि योजना क्‍या है?

यह बेटियों के लिए एक सरकारी योजना है। जिसमें 0 से लेकर 10 साल की बेटियों के नाम खाता खुलवाया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना में एक साल में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?

सुकन्या समृद्धि योजना में कोई भी इंसान एक साल में अधिकतम 1.50 लाख रूपए जमा कर सकते हैं। जबक‍ि न्‍यूनतम 250 रूपए हर महीने जमा करने अनिवार्य हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा कब पूरा होगा?

सुकन्या समृद्धि योजना में 18 साल बाद बेटी की पढ़ाई के लिए आधा पैसा निकाला जा सकता है। जबकि 21 साल पूरे होने पर सारा पैसा ब्‍याज साहित दे दिया जा सकता है।

21 साल बाद पैसा किसे दिया जाएगा?

21 साल पूरे होने पर सुकन्या समृद्धि योजना का सारा पैसा लड़की को दिया जाता है। इसमें माता पिता की पूरी तरह से भूमिका खत्‍म हो जाती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में समय से पहले पैसा कैसे निकाल सकते हैं?

सुकन्या समृद्धि योजना में समय से पहले पैसा निकालने की कोई व्‍यवस्‍था नहीं है। केवल माता पिता की मृत्‍यु पर ही ऐसा संभव है।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि सुकन्या समृद्धि योजना में 500 या 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा। इस जानने के बाद आप अपनी इच्‍छा और सार्म्‍थय के अनुसार हर महीने की किस्‍त तय कर सकते हैं। बस ध्‍यान इस बात का रखिए कि कभी भी जोश में या किसी के बहकावे में आकर किस्‍त की रकम तय मत कीजिए। क्‍योंकि यह किस्‍त आपको पूरे 15 साल तक भरनी होगी।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment